herzindagi
how to protect quilts and blanket from insects

Quilt & Blanket Storage Tips: कंबल-रजाई को पैक करते समय डालें यह एक सफेद टुकड़ा, बदबू और कीड़े रहेंगे कोसों दूर

Blanket And Quilt Storage Tips: कभी सर्दी-कभी गर्मी के बीच कुछ लोगों ने भारी-भरकम रजाई-कंबल को पैक करना शुरू कर दिया है। अगर आप भी उनमें से एक है, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से अगले सीजन अनपैक करने पर रजाई-कंबल से बदबू नहीं आएगी।
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 17:00 IST

Blanket and Quilt storage tips: सर्दियों का मौसम खत्म होते ही भारी कंबल और रजाई को संभालकर रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। अक्सर जब हम अगले साल इन्हें निकालते हैं, तो उनमें से एक अजीब सी बदबू या फिर छोटे कीड़े उन्हें नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बंद संदूक या अलमारी में नमी जमा हो जाती है। कई बार तो एक सीजन पहले खरीदे गए नए रजाई-कंबलों का हाल बरसों पुराने जैसा हो जाता है। अब ऐसे में चमक और उनकी खुशबू को बरकरार रखने के लिए सिर्फ उन्हें तह करके रखना काफी नहीं है बल्कि पैक करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है।

अगर आप भी कंबल और रजाई को पैक करने का सोच रही है, तो आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप न सिर्फ आप इसे नमी से बल्कि कीड़ों को भी बचा सकती हैं।

कंबल और रजाई को कैसे स्टोर करें?

How do you store blankets when not in use

कंबल और रजाई को पैक करने से पहले धूप दिखाना जरूरी है। तेज धूप में 4-5 घंटे रखने से उनकी सारी नमी खत्म हो जाती है। धूप दिखाने के बाद उन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर फोल्ड करें। अगर आप उन्हें प्लास्टिक बैग या वैक्यूम बैग में रखें।

इसे भी पढ़ें- Winter Hack: कंबल और रजाई से बदबू कैसे करें दूर? धूप न निकले तो भी ये 3 घरेलू चीजें करेंगी मदद

कंबल और रजाई को अगले सीजन तक सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?

लंबे समय तक बंद रहने के कारण, अगले सीजन जब इन्हें बाहर निकालो, तो एक अजीब सी बदबू आती है। इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग बाजार से केमिकल स्प्रे या गोलियां खरीद कर लाते हैं, जिसके इस्तेमाल से इस समस्या से बचते हैं, लेकिन आपको बता दें कि मंदिर में रखे कपूर का यूज कर इससे बच सकती हैं। नीचे जानें इस्तेमाल करने का तरीका-

कपूर का कैसे करें इस्तेमाल

How to store a quilt long term

कंबल और रजाई को स्टोर करते समय हम जिस टुकड़े की बात कर रहे हैं, वह कपूर है। कपूर की खुशबू बहुत तेज होती है, जो छोटे कीड़े और दीमक को पास नहीं आने देती। कंबल को जब स्टोर करें, तो इस के बीच में कपूर के 2-3 टुकड़े रखते हैं, तो यह हवा को शुद्ध रखता है और कपड़ों में नमी की वजह से होने वाली फफूंद को रोकता है। कपूर के टुकड़ों को सीधा कपड़ों में रखने के बजाय उसे एक छोटी सी सूती कपड़े की पोटली या टिश्यू पेपर में लपेटकर रखें। इससे कपूर सीधे कपड़े के संपर्क में आकर दाग नहीं छोड़ेगा।

नीम की पत्तियों का करें इस्तेमाल

how to store quilts when not in use

अगर आप कपूर या केमिकल का इस्तेमाल कपड़े में नहीं करना चाहती हैं, तो नीम की पत्ती का यूज कर सकती हैं। नीम की गीली या ताजी पत्तियां कभी भी सीधे कंबलों में न रखें। सबसे पहले नीम की टहनियों को तोड़कर 2-3 दिन तक धूप में अच्छी तरह सुखा लें। पत्तियां जब पूरी तरह सूख जाए, तो उन्हें पुराने सूती कपड़े में रखकर छोटी-छोटी पोटलियां बना लें।

अब रजाई या कंबल को फोल्ड करते समय इन पोटलियों को अलग-अलग लेयर के बीच में रख दें। एक रजाई के लिए 2 से 3 पोटलियां काफी होती हैं। संदूक या दीवान के कोनों में भी सूखी नीम की पत्तियां बिखेर दें। इसकी कड़वी गंध से कीड़े, मथ और दीमक बिस्तर के पास भी नहीं फटकेंगे।

इसे भी पढ़ें- Blanket Bed Smell Remove Tricks: रजाई-कंबलों में आ रही है दुर्गंध, इस एक लिक्विड स्प्रे से करें दूर

अगर आपको कंबल और रजाई को स्टोर करने के तरीके पसंद आए है, तो इस लेख को शेयर करें।  इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
रजाई और कंबल को स्टोर करने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है?
रजाई-कंबल को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां नमी न हो। बेड के बॉक्स में रखें।
पुरानी रजाई को अगले सीजन के लिए कैसे सुरक्षित रखें?
पुरानी रजाई को अगले सीजन तक सुरक्षित रखने के लिए उसे धूप में दिखाकर स्टोर करें।
रजाई को स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
रजाई को स्टोर करने से पहले अलमारियों या किनारों पर एसिड-फ्री टिशू पेपर की परत बिछाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।