Tue Mar 31, 2026 | Updated 07:36 PM IST HZ Awards 2026
wardrobe organization tips

Wardrobe Organization Hacks: अलमारी में लग गया है कपड़ों का ढेर? अपनाएं ये 5 देसी जुगाड़, कम जगह में सेट हो जाएगा सारा सामान

अलमारी में कपड़ों का ढेर किसी सिरदर्द से कम नहीं होता, खासकर तब जब सुबह-सुबह अपनी पसंदीदा शर्ट या कुर्ती ढूंढनी हो। आपकी इस परेशानी को कम करने के लिए यहाँ 5 स्मार्ट और आसान तरीके दिए गए हैं, जिससे आपकी छोटी सी अलमारी भी एकदम ऑर्गनाइज्ड दिखेगी।
Editorial
Updated:- 2026-03-30, 17:24 IST

अलमारी में अक्सर कपड़ों का ऐसा ढेर लग जाता है, कि खोलते ही सब बाहर गिर जाते हैं। सुबह ऑफिस या कहीं बाहर जाते समय पसंदीदा शर्ट या सूट ढूंढना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो ऐसा होता है कि गुस्से में जो सामने कपड़ा मिलता है वहीं पहन कर निकल जाते हैं। अक्सर हम नए कपड़े तो खरीद लेते हैं, लेकिन अलमारी में उन्हें रखने की जगह कम पड़ने लगती है। कपड़ों को बेतरतीब ढंग से ठूंसने से न सिर्फ उनमें सिलवटें पड़ती हैं बल्कि अलमारी का लुक भी खराब होता है।

क्या आपकी अलमारी भी कपड़ों से खचाखच भरी रहती है, तो इसे सेट करने के लिए आपको नई अलमारी या ऑर्गेनाइजर खरीदने जा रही हैं, तो पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको 5 ऐसे स्मार्ट और देसी जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप कम जगह में भी दोगुना सामान सेट कर सकती हैं।

वर्टिकल फोल्डिंग ऑर्गनाइजर की तरह के कपड़े सेट

wardrobe organization hacks

कपड़ों को एक के ऊपर एक रखने के बजाय, उन्हें फाइल फोल्ड या वर्टिकल तरीके से रखें। इससे आप दराज खोलते ही हर कपड़े को साफ देख पाएंगी और एक कपड़ा निकालने पर बाकी की तह खराब नहीं होगी। टी-शर्ट और जींस के लिए यह तरीका सबसे बेस्ट है। इसके अलावा टी-शर्ट, साड़ी, कुर्ती और पैंट को अलग-अलग रखें यानी कुर्ती के ऊपर कुर्ती, शर्ट के ऊपर शर्ट। इससे न केवल आपको कपड़ा निकालने में आसानी होगी बल्कि अलमारी भी सेट रहेगी।

इसे भी पढ़ें- क्या है ऊनी कपड़ों को स्टोर करने का सही तरीका? न लगेगा कीड़ा, न आएगी नमी; सालों-साल चलेंगे आपके स्वेटर

हैंगर का करें इस्तेमाल

clothes storage solutions

अगर आपके पास ढेरों दुपट्टे, स्कार्फ या बेल्ट हैं, तो एक हैंगर लें और उसमें पुरानी बेकार पड़ी चूड़ियां या कंगन डाल दें। अब हर चूड़ी के बीच से एक दुपट्टा लटका दें। इस तरह एक ही हंगर पर आप 5-10 दुपट्टे टांग सकती हैं, जो पहले काफी जगह घेरते थे।

पुराने न पहनने वाले कपड़ों को हटाएं

small wardrobe hacks

अक्सर लोग पुराने कपड़ों को भी अलमारी में भर कर रखते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो यह गलत आदत है। इससे न केवल अलमारी भरी लगती है बल्कि कपड़ों को निकालने में भी मुश्किल होती है। ऐसे में कोशिश करें कि उन्हें हटाकर किसी को दें दे या फिर एक बॉक्स बनाकर उसमें उन कपड़ों को रखें।

जूतों के डिब्बे या कार्डबोर्ड का इस्तेमाल

अलमारी की शेल्फ के अंदर छोटे-छोटे पार्टिशन बनाने के लिए जूतों के पुराने डिब्बों का उपयोग करें। इनमें आप मोजे, अंडरगारमेंट्स या रुमाल जैसी छोटी चीजें अलग-अलग करके रख सकती हैं। इससे अलमारी के अंदर का सामान फैलता नहीं है और ढूंढने में आसानी होती है।

ऑफ-सीजन कपड़ों को वैक्यूम पैक करें

shoe box organizers for drawers

सर्दियों के भारी कंबल और जैकेट बहुत जगह घेरते हैं। जब इनका मौसम न हो, तो इन्हें पुराने तकिए के कवर में या वैक्यूम बैग में भरकर अलमारी के सबसे ऊपरी हिस्से में रख दें। इससे रोज इस्तेमाल होने वाले कपड़ों के लिए काफी जगह खाली हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- अलमारी फुल हो गई, फिर भी सर्दियों के कपड़े नहीं हो रहे फिट? ये वॉर्डरोब ऑर्गनाइजर आपके आएंगे काम

तो, अगर आपकी अलमारी भी कूड़े की तरह भरी रहती है और कपड़ों को निकालने में दिक्कत होती है, इन तरीकों को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।