Wed Mar 11, 2026 | Updated 02:53 AM IST
herzindagi
How To Organize Clothes In Wardrobe

Wardrobe Hacks: कपड़ों के ढेर से भर गई है अलमारी? वॉर्डरोब मैनेज करने के ल‍िए अपनाएं ये आसान तरीके

How To Manage Wardrobe: हम सभी के साथ ऐसा होता है क‍ि अलमारी में कपड़ों का ढेर लग जाता है। ऐसे में जब हमें कहीं बाहर जाना होता है तो पहनने के लिए कपड़े आसानी से नहीं म‍िलते हैं। कपड़े इधर-उधर रखे होने से अलमारी भी देखने में अच्‍छी नहीं लगती है। अगर आपकी वॉर्डरोब भी कपड़ों के ढेर से भरी रहती है, तो थोड़ा सा मैनेजमेंट अपनाकर आप इसे आसानी से सेट कर सकती हैं। हम आपको आसान तरीका बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-09, 16:43 IST

How To Set Clothes In Wardrobe: आज कल लड़कियां अगर कोई चीज सबसे ज्यादा खरीदती हैं तो वो कपड़े ही हैं। बिना शॉपिंग किए तो इनका काम ही नहीं चलता है। कपड़े तो खरीद लिए जाते हैं, लेकिन जब इन्हें वार्डरोब में रखने की जगह नहीं रहती है तो पूरी अलमारी भरी-भरी और बिखरी हुई लगती है। ऐसे में अगर कोई कपड़े निकालने के लिए अलमारी खोलो तो पूरा सामान नीचे गिरने लगता है। इससे परेशानी तो होती ही है, काम भी बढ़ जाता है।

अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रही हैं तो हम आपको वार्डरोब मैनेज करने के कुछ आसान टिप्स देने जा रहे हैं। इससे आपकी अलमारी भी एकदम सेट हो जाएगी और आप आसानी से कपड़े भी ढूंढ पाएंगी। आइए वो ट्रिक्स जानते हैं-

How To Set Clothes In Wardrobe (2)

पुराने कपड़ों को करें अलग

हम में से ज़्यादातर लोगों को कपड़ों को सहेजकर रखना अच्छा लगता है। हम पुराने से पुराने कपड़ों को भी अपने साथ ही रखते हैं। ऐसे में अलमारी का भरा-भरा सा रहना तो आम बात है। अलमारी को मैनेज करने के लिए सबसे पहले पुराने कपड़ों को बाहर करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- Summer Lightweight Dresses For Women: गर्मी के आने से पहले वॉर्डरोब में शामिल करें ये लाइटवेट ड्रेसेस, ऑफिस और कॉलेज के लिए हैं बेस्ट

कपड़ों को कैटेगरी में रखें

अलमारी को सही तरीके से मैनेज करने के लिए कपड़ों को अलग-अलग करके रखना ज़्यादा सही रहता है। जैसे कि जींस को एक तरफ रखें, टॉप्स, कुर्ती और अंडरवियर को अलग-अलग रखें। साथ ही ऑफिस के कपड़े, दूसरे में कैजुअल कपड़े और तीसरे में पार्टी वियर भी रखें। इसी तरह साड़ी, सूट और टी-शर्ट को भी अलग-अलग रखना ज़्यादा सही रहता है। इससे आपको जो पहनना होगा, उसे आप आसानी से ढूंढ सकेंगी।

यह भी पढ़ें- Kids Wardrobe: वॉर्डरोब के ये ट्रेंडी डिजाइंस बच्चों के कमरे को बना देंगे 'आलीशान', आज ही देखें बजट-फ्रेंडली ऑप्शन

हैंगर का सही इस्तेमाल करें

बहुत से लोग अलमारी में कपड़े सिर्फ फोल्ड करके रख देते हैं। इससे ढेर बन जाना तो आम बात है। ऐसे में अगर जो कपड़े टांगने वाले हैं, उन्हें हैंगर में टांग दें। इससे कपड़े जल्दी दिख जाते हैं और अलमारी भी ज्यादा क्लीन लगती है।

यह भी पढ़ें- अलमारी से निकले पुराने स्वेटर और शॉल की बदबू कर रही है परेशान? गुलाब जल का ये उपाय महकाएगा आपके कपड़े

छोटे सामान के लिए बॉक्स या ऑर्गेनाइजर रखें

अक्सर मोजे, दुपट्टे, बेल्ट या स्कार्फ जैसी चीजें अलमारी में बिखर जाती हैं। ऐसे में आप इन्हें किसी छोटे बॉक्स या ऑर्गेनाइजर में रख सकती हैं।

How To Set Clothes In Wardrobe

ध्यान दें ये बातें

  • कपड़े पहनने के बाद उन्हें वापस सही जगह पर रखें
  • हर 10 दिन में अलमारी को सेट करें
  • बहुत ज्यादा कपड़े एक साथ न खरीदें

यह भी पढ़ें- अलमारी पर लगा लकड़ी का हैंडल पड़ गया है काला? चमकाने के लिए इस्तेमाल करें ये 3 स्प्रे

तो अगर आप भी ये आसान तरीके अपनाती हैं तो आपकी अलमारी भी व्यवस्थित दिखेगी और जब आपको सारे सामान आसानी से मिल जाएंगे। इससे आपके समय की भी बचत होगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।