herzindagi
how to remove damp smell from clothes in winter

कोहरे वाली ठंड में कपड़ों से आ रही है सीलन जैसी बदबू?बिना धोए इन 5 तरीके से बनाएं खुशबूदार

Winter Hacks: सर्दी में कपड़ों से बदबू आना आम बात है, लेकिन यह समस्या उस दौरान ज्यादा बढ़ जाती है, जब धुले हुए कपड़ों में भी यह समस्या आती है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 14:52 IST

Home Remedies For Smelly Clothes: सर्दियों के मौसम में धूप न निकलने के कारण कपड़ों में नमी बनी रहती है, जिससे उनमें से सीलन जैसी अजीब बदबू आने लगती है। कोहरे वाली ठंड में जब कपड़े ठीक से सूख नहीं पाते, तो बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जो स्मेल का मुख्य कारण होते हैं। कई बार हमारे पास समय नहीं होता या फिर भारी जैकेट और स्वेटर को बार-बार धोना मुमकिन नहीं होता। ऐसे में बिना धोए कपड़ों को फिर से ताजा और खुशबूदार बनाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। यह दिक्कत उस ज्यादा बढ़ जाती है जब धुले हुए कपड़े को बिना पहने धुलना पड़ जाए।

अगर आपके साथ भी यह दिक्कत बनी रहती हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपना सकती हैं।

रबिंग अल्कोहल स्प्रे का करें इस्तेमाल

rubbing alcohol for clothes odor

शायद आपको सुनकर अजीब लगे, लेकिन रबिंग अल्कोहल कपड़ों की दुर्गंध दूर करने का सबसे बेहतरीन तरीका है। एक स्प्रे बोतल में थोड़ी सी वोडका और पानी मिलाकर कपड़ों पर छिड़कें। अल्कोहल सूखते समय अपने साथ बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म कर देता है। सूखने के बाद कपड़ों से न तो अल्कोहल की गंध आएगी और न ही सीलन की।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में गीले कपड़े सुखाने में हो रही है दिक्कत, अपनाएं ये 5 जुगाड़; धूप की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

कॉफी बीन्स आएगा काम

home remedies for smelly clothes

कॉफी के सूखे बीज गंध को सोखने में माहिर होते हैं। अब ऐसे में कपड़े से बदबू आने के लिए इस तरीके को अपना सकती हैं। इसके लिए इसे एक मखमली कपड़े की छोटी पोटली में सूखी कॉफी बीन्स या लकड़ी के कोयले के टुकड़े रखें और इसे अपनी अलमारी में या कपड़ों की जेब में डाल दें। यह हवा से सारी नमी और सीलन की महक को खींच लेते हैं और कपड़ों को फ्रेश रखते हैं।

चावल की पोटली का करें इस्तेमाल

एक पुराने मोजे या सूती कपड़े में थोड़े कच्चे चावल भरें और उसमें अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की 10-12 बूंदें डाल दें। इस पोटली को अलमारी में कपड़ों के बीच रखें। चावल नमी को सोख लेगा और तेल की भीनी-भीनी खुशबू आपके कपड़ों में समा जाएगी। यह बाजार में मिलने वाले महंगे वार्डरोब फ्रेशनर से कहीं ज्यादा असरदार है।

न्यूजपेपर और धूप का विकल्प

How-to-use-newspaper-in-winter

अगर कपड़े हल्के गीले लग रहे हैं, तो उनके बीच में पुराने अखबार की तहें बिछा दें। न्यूजपेपर की स्याही और कागज नमी को तेजी से सोखने का गुण रखते हैं। इसके बाद, अगर आप हेयर ड्रायर का उपयोग करके 2 मिनट के लिए गरम हवा देंगे, तो अखबार नमी को पूरी तरह सोख लेगा और सीलन की गंध खत्म हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें-  Winter Hacks: सर्दियों में बार-बार कपड़ों पर आ जाते हैं रोएं? इन हैक्स की मदद से दूर करें परेशानी 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।