Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:16 AM IST
herzindagi
why my bathroom smells like sewer

बाथरूम से आती है सीवर जैसी गंदी बदबू? एसिड और फिनाइल नहीं, ये तरीके काम आएंगे

अगर रोज आप बदबूदार बाथरूम यूज कर रही हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे त्वचा से जुड़ी परेशानियां, एलर्जी, फंगल इन्फेक्शन, पेट की बीमारियां और सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 16:35 IST

बाथरूम की सफाई रखना जरूरी होता है, क्योंकि बाथरूम कई तरह की बीमारियों का घर बन सकता है। कुछ लोग हफ्ते में केवल 1 बार बाथरूम की सफाई पर ध्यान देते हैं, जो ठीक नहीं है। बाथरूम की सफाई सिर्फ घर को सुंदर और साफ दिखाने के लिए नहीं, बल्कि परिवार की सेहत की सुरक्षा के लिए भी जरूरी होता है। नमी, गंदगी और बंद जगह होने की वजह यहां बैक्टीरिया फैलने का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए आपको इसकी सफाई का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं, जो रोज सफाई करते हैं, इसके बाद भी बाथरूम से बदबू आती है। अगर आपके बाथरूम में से सीवर जैसी गंदी बदबू आती है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सीवर से बदबू दूर करने के जरूरी टिप्स विस्तार से बताएंगे।

बाथरूम से गंदी बदबू आने के कारण?

बाथरूम की नाली में गंदा पानी जमा रहना- कई बार लोग बाथरूम यूज करने के बाद पानी थोड़ा सा डालकर छोड़ देते हैं। ऐसे में अगर आप घंटों बाद फिर से बाथरूम यूज करने जाएंगे, तो बाथरूम में से बदबू आती है। इसका कारण यह है कि गंदगी अभी तक नाली में ही है, जिसकी वजह से बदबू आ रही है। आपको अच्छे से फ्लश करना चाहिए।

bathroom cleaning tips

नाली में जमा गंदगी और बाल

दूसरा कारण जाम हो सकता है। अगर नाली में गंदगी फंसी है, तो पानी जल्दी नीचे नहीं जाता। यही जमा गंदगी सड़ने लगती है और तेज बदबू पैदा करती है। इससे बैक्टीरिया फैलने का भी खतरा रहता है। इसलिए, अगर आप चाहती हैं कि बदबू दूर हो, तो नाली में फंसी गंदगी की सफाई पर ध्यान दें।

इसे भी पढ़ें- बाथरूम के नल से पानी आता है स्लो, तो इन आसान टिप्स की मदद से करें ठीक

सही वेंटिलेशन न होना

बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन या खिड़की कुछ भी नहीं है, तो गंदगी होगी ही। ऐसे में नमी और बदबू अंदर ही रहती है और बैक्टीरिया और फंगस की वजह से बदबू आने लगती है। बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन या खिड़की का होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है, तो बाथरूम को हमेशा सूखा और दरवाजा खुला रखें।

टॉयलेट सीट और उसके आसपास की गंदगी

कई लोग टॉयलेट सीट साफ कर लेते हैं, लेकिन उसके बाहर की तरफ नीचे, जमी गंदगी पर ध्यान नहीं देते। कई बार टॉयलेट के किनारों या नीचे पेशाब की बूंदे जाती रहती है और रोज-रोज ऐसा होने की वजह से यह गंदगी का कारण बनती है। साफ दिखने के बावजूद यही जगह बदबू का बड़ा कारण हो जाती है।

solutions for smelly bathroom

सीवर लाइन में ब्लॉकेज

सीवर जैसी बदबू का सबसे बड़ा कारण सीवर पाइप में रुकावट हो सकती है। इससे जैसे ही पानी नाली में जाता है, गंदा पानी और गैस ऊपर आने लगता है और सीवर जैसी बदबू बाथरूम में से आने लगती है। ध्यान रखें कि यह यह स्थिति ज्यादा खतरनाक है और तुरंत प्लंबर की जरूरत पड़ती है। इस समस्या को आप खुद ठीक नहीं कर सकती।

इसे भी पढ़ेंः बाथरूम को जर्म्स फ्री रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।