
सर्दियां खत्म हो गई हैं और ऊनी कपड़ों को रखने के लिए स्पेस ही नहीं मिल पा रहा है। हर साल सर्दियों में नए कपड़े खरीद लिए जाते हैं और सामान बढ़ जाता है। यही कारण है कि गर्मियों के कपड़े अलमारी और बेड से निकालने के बाद भी उस जगह पर सर्दियों के कपड़े फिट नहीं हो पाते। कई बार तो स्थिति यह हो जाती है कि कपड़े रखने के लिए लोग बेड के नीचे, सूटकेस में या किसी कोने में उन्हें भरकर रखने लगते हैं। हालांकि, यह कमरे में स्पेस ज्यादा लेते हैं, इसलिए इसे इस तरह से रखना अच्छा नहीं लगता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे वॉर्डरोब ऑर्गनाइजर के बारे में बताएंगे, जो आपका स्पेस भी बचाएंगे और सामान भी सेट हो जाएगा।
इस तरह के बैग की खासियत यह है कि इसमें आप सामान को अच्छे से रख पाते हैं और कपड़े सेट होने की वजह से स्पेस भी ज्यादा मिलता है। आप इस तरह के कई बैग बेड के अंदर और अलमारी के अंदर डाल सकती हैं, जिससे सर्दियों के ज्यादा से ज्यादा कपड़े रखे जा सकते हैं। आप इसे बेड के नीचे स्लाइड करके भी रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या आपके घर में भी सिखाई गईं ये 4 बातें? अगर हां, तो आपको मिली है सबसे शानदार परवरिश
आप सामान रखने के लिए अगर वैक्यूम स्टोरेज बैग रख लेती हैं, तो इससे अच्छा और क्या होगा। जिनके घरों में स्पेस नहीं होता, वह इस तरह के स्टोरेज बैग रखते हैं, क्योंकि इससे आप ज्यादा से ज्यादा सामान कम स्पेस में रख पाते हैं। इसकी खासियत यह है कि हवा खींचकर इस बैग को जितना चाहे पतला किया जा सकता है। इस बैग में इसमें कपड़े डालकर हवा निकाल दी जाती है, जिससे कपड़ों का साइज लगभग 50-70% तक कम हो जाता है, जिससे ज्यादा से ज्यादा सामान आप बैड और अलमारी में रख सकती हैं। स्वेटर, कंबल, जैकेट जैसे मोटे कपड़ों को रखने के लिए आप इस तरह के बैग यूज कर सकती हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि कपड़ों को धूल और नमी से भी बचाता है।
इसे भी पढ़ें- बच्चों के White School Shoes नजर आने लगे हैं पीले, इस ट्रिक से दोबारा चमकाएं नए जैसा

कपड़ों को सेट करने के लिए इससे अच्छा तरीका आपको नहीं मिलने वाला। यह डिब्बे की तरह ही होते हैं, इसलिए इसे आप कहीं भी आसानी से उठाकर रख सकती हैं। इसमें आप कपड़े को सेट करके रखें और अलमारी के ऊपर या बेड के अंदर डाल दें। यह बॉक्स दिखने में अच्छे लगते हैं, इसलिए इसे आप बाहर भी रेखेंगी, तो खराब नहीं लगेगा। इसमें कपड़े मुड़े-तुड़े नहीं होते और जल्दी मिल जाते हैं, इसलिए अगर आप कुछ ऐसा ऑप्शन खोज रही हैं, जिसमें कपड़े भी सेट रहें और सामान भी ज्यादा स्टोर हो जाए, तो यह आपके लिए बेस्ट है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।