Sun Mar 8, 2026 | Updated 03:46 AM IST
herzindagi
how to clean white shoes at home

बच्चों के White School Shoes नजर आने लगे हैं पीले, इस ट्रिक से दोबारा चमकाएं नए जैसा

White Shoes Cleaning Tips: बच्चों ने स्कूल के सफेद जूतों को गंदा कर दिया है? अब इन पर लगे दाग रगड़ने के बाद भी निशान छोड़ रहे हैं, तो नीचे लेख में बताया गया आसान तरीका अपना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-07, 12:30 IST

Shoes Stain Removing Hacks: सफेद जूते और कपड़े जितना लुक को इनहैंस करते हैं उससे कहीं ज्यादा इन्हें संभालकर रखना मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे में लोग इन जूतों को खास मौके पर पहनते हैं, लेकिन बात जब बच्चों के व्हाइट शूज की आती है, तो उन्हें हमेशा सफेद बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। अक्सर धोने के बाद या धूप में सुखाने की वजह से ये जूते पीले पड़ने लगते हैं, जिससे वे पुराने और गंदे नजर आने लगते हैं। बाजार में मिलने वाले महंगे क्लीनर कई बार जूतों के कपड़े को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से आप इन जिद्दी पीले दागों को हटाकर जूतों को बिल्कुल नए जैसा चमका सकती हैं? नीचे लेख में जानिए उन आसान और असरदार ट्रिक्स के बारे में, जो आपके बच्चों के जूतों की सफेदी वापस लौटा सकते हैं।

टूथपेस्ट से हटाएं सफेद जूतों पर लगे दाग (How To Clean White Shoes)

cleaning white shoes

सफेद जूतों का पीलापन दूर करने के लिए सफेद टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती है।

  • सबसे पहले जूतों के पीले हिस्सों पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं।
  • अब पुराने टूथब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें।
  • 10-15 मिनट छोड़ने के बाद गीले कपड़े से पोंछ लें।
  • टूथपेस्ट में मौजूद क्लीनिंग एजेंट्स जूते के पीलेपन को हटा देंगे।

इसे भी पढ़ें- सफेद जूते में अंदर की तरफ पड़ गए हैं काले पैरों के निशान, बस 1 चम्मच पाउडर से हो जाएगा नए जैसा

बेकिंग सोडा और विनेगर से साफ करें सफेद जूतें (White Shoes Cleaning Hacks)

अगर जूते बहुत ज्यादा गंदे और पीले हो गए हैं, तो बेकिंग सोडा और सफेद सिरका के घोल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा सिरका मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को जूते के उस हिस्से पर लगाएं, जहां पीलापन है।
  • पेस्ट जब सूख जाए, तो ब्रश से झाड़ें और फिर साफ पानी से धो लें।

नींबू और नमक का करें इस्तेमाल (Easy Hacks To Clean White School Shoes)

Easy Hacks To Clean White School Shoes

कपड़े वाले सफेद जूते पर लगे दाग को हटाने के लिए नींबू और नमक वाला तरीका भी अपना सकती हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले नींबू को आधा काटें और उस पर थोड़ा नमक छिड़क लें।
  • अब इसे जूतों के पीले दागों पर रगड़ें।
  • इसके बाद जूतों को ठंडे पानी से धो लें।

धुलने के बाद सफेद जूतों को कैसे सुखाएं? (How To Dry Wet School Shoes)

How To Dry Wet School Shoes

जूतों के पीले पड़ने की सबसे बड़ी वजह उन्हें गलत तरीके से सुखाना है। अक्सर हम जूतों को धोने के बाद सीधे तेज धूप में रख देते हैं, जिससे केमिकल रिएक्शन के कारण वे पीले हो जाते हैं।

जूतों को सुखाने के लिए उन्हें छाए वाली जगह पर रखें। धोने के बाद जूतों को सफेद टिशू पेपर से अच्छी तरह लपेट दें।

इसे भी पढ़ें- Cleaning Hacks: कहीं धोने के बाद पीले न पड़ जाए आपके White Sneakers, न करें ये 3 गलतियां

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।