-1773129181812.webp)
एक अच्छा इंसान बनने की नींव स्कूल की किताबों से नहीं आती बल्कि घर की चारदीवारी में पेरेंट्स द्वारा रखी जाती है। अच्छी परवरिश का मतलब सिर्फ महंगी शिक्षा या सुख-सुविधाएं देना नहीं होता है, बल्कि ये संस्कार होते हैं जो मुश्किल समय में हमारा साथ देते हैं। अगर आपके माता-पिता ने बचपन में आपको ये 5 बातें सिखाई हैं, तो यकीन मानिए आप बहुत खुशकिस्मत हैं। ऐसे में इन बातों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घर में सिखाई में कौन-सी बातें अच्छी परवरिश के संकेत हैं। इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
आज की भागदौड़ भरी दुनिया में हर कोई पहले नंबर पर आना चाहता है, लेकिन अगर आपके घर में हारने पर डांटने के बजाय आपकी मेहनत की तारीफ की गई, तो यह एक अच्छी परवरिश के संकेत हो सकते हैं।
-1773129391643.jpg)
यह सीख हमें सिखाती है कि असफलता से डरना नहीं चाहिए। जब बच्चा यह जान जाता है कि कोशिश करना जीत से ज्यादा कीमती है, तो वह जीवन में जोखिम लेने और नया सीखने से कभी पीछे नहीं हटता।
इसे भी पढ़ें - शर्मीलापन या सोशल एंग्जायटी, जानें क्यों आपका बच्चा दूसरों के सामने खुलकर नहीं बोल पाता?
गलतियां इंसान से ही होती हैं, लेकिन कई बार बच्चे गलती छुपाने के लिए झूठ का सहारा ले लेते हैं क्योंकि उनके मन में डर बैठा होता है। अगर आपके पेरेंट्स ने कहा कि गलती हो गई, तो कोई बात नहीं, इसे सुधार लो बस, तो उन्होंने आपके मन से डर को खत्म कर दिया है। यह बात हमें अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करना और अपनी कमियों से सीखना सिखाती है।
-1773129412933.jpg)
ईमानदारी एक ऐसा गुण है जो रातों-रात नहीं आता। बचपन में जब माता-पिता सच बोलने पर इनाम देते हैं या नाराज नहीं होते, तो बच्चा सच की कीमत समझता है। यह सीख एक व्यक्ति के चरित्र को मजबूत बनाती है। सच बोलने का साहस रखने वाले लोग समाज में हमेशा सम्मान पाते हैं और सिर ऊंचा करके जीते हैं।
विश्वास एक ऐसी पावर है जो किसी भी इंसान के आत्मविश्वास को आसमान तक ले जा सकती है। जब माता-पिता कहते हैं कि हमें तुम पर भरोसा है, तो बच्चा खुद पर ट्रस्ट करना सीख जाता है। यह भरोसा उसे अकेले खड़े होने और कठिन फैसले लेने की शक्ति देता है। जिस इंसान के पीछे उसके परिवार का विश्वास होता है, वह कभी टूटता नहीं है।
इसे भी पढ़ें - Parenting Tips: मेरे बेटे को हमारे साथ नहीं दोस्तों के साथ रहना पसंद है... जानें कब पेरेंट्स से बचने लगते हैं बच्चे?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।