Fri Mar 6, 2026 | Updated 01:06 AM IST
herzindagi
kids care tips

शर्मीलापन या सोशल एंग्जायटी, जानें क्यों आपका बच्चा दूसरों के सामने खुलकर नहीं बोल पाता?

अक्सर माता-पिता बच्चों के अजनबियों के सामने चुप रहने को शर्मीलापन समझते हैं, पर यह सोशल एंग्जायटी भी हो सकती है। डॉ. चांदनी तुगनैत के अनुसार, शर्मीलापन सामान्य है जबकि सोशल एंग्जायटी में बच्चा घबराहट, पसीना और पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाता है। 
Editorial
Updated:- 2026-03-05, 16:32 IST

जब कोई बच्चा अजनबियों या मेहमानों के सामने कुछ नहीं बोलता है और एकदम चुप हो जाता है, तो अक्सर माता-पिता इसे केवल शर्मीलापन समझ लेते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कभी-कभी यह शर्मीलापन नहीं, बल्कि 'सोशल एंग्जायटी' हो सकती है। एक पेरेंट के तौर पर यह समझना बेहद ही जरूरी है कि बच्चा वास्तव में किस दौर से गुजर रहा है ताकि उसे सही समय पर सही मदद मिल सके। ऐसे में कुछ बिंदुओं से इसके बारे में समझा जा सकता है। इन प्वॉइटर्स के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आपका बच्चा शर्म के कारण नहीं बोल रहा है या सोशल एंग्जायटी के कारण,  इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

शर्मीलापन और सोशल एंग्जायटी में अंतर क्या है?

बता दें कि शर्मीलापन एक आम पर्सनल साइन है। शर्मीले बच्चे को नए लोगों के साथ घुलने-मिलने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन एक बार जब वे घुल जाते हैं तो वह सामान्य रूप से व्यवहार करने लगता है।

mn (30)

इससे अलग, सोशल एंग्जायटी एक गंभीर समस्या है। इसमें बच्चा दूसरों के सामने बोलने या फोकस बनाने में दिक्कत महसूस करता है। उसे लगातार यह डर सताता है कि कहीं लोग उसका मजाक न उड़ाएं या उसे गलत न समझें।

अगर बच्चा दूसरों के सामने कांपे तो...

अगर आपका बच्चा दूसरों के सामने आने पर घबराहट के कारण कांपने लगता है और उसे पसीना आता है या वह पेट दर्द और सिरदर्द की शिकायत करता है, तो यह सोशल एंग्जायटी के संकेत हो सकते हैं। इन्हें नजरअंदाज करना सही नहीं है। ऐसे बच्चे अक्सर आई-कॉन्टैक्ट (आंखों में आंखें डालकर देखना) नहीं कर पाते और दूसरों के पीछे छिपने की कोशिश करते रहते हैं। उनका चुप हो जाना केवल पसंद नहीं, बल्कि एक तरह की फ्रीज होने की स्थिति होती है।

इसे भी पढ़ें - क्या आपका 10 साल का बच्चा बिस्तर में पेशाब करता है? बस 1 चुटकी हल्दी खिलाएं और जादू देखें

इसके पीछे के मुख्य कारण

बच्चे के ऐसे व्यवहार के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। कभी-कभी यह अनुवांशिक होता है, यानी अगर परिवार में किसी को घबराहट की समस्या रही हो तो आपके बच्चे में भी ये संकेत नजर आ सकते हैं। 

2 - 2026-03-05T154331.838

इसके अलावा, स्कूल में किसी अप्रिय घटना, बुलिंग (बच्चे को चिढ़ाया जाना) या घर का बहुत ज्यादा सख्त माहौल भी बच्चे के आत्मविश्वास को कम कर देता है। अगर बच्चे को छोटी-छोटी गलतियों पर बहुत ज्यादा टोका जाता है, तो वह बाहर जाकर बोलने की हिम्मत खो देता है। 

इसे भी पढ़ें - Online Games Addiction: गेम की लत छीन न ले आपके बच्चे की मुस्कान, एक्सपर्ट से समझें कैसे छुड़ाएं यह आदत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।