बचपन एक ऐसा समय है जो एक बार जाता है तो दोबारा वापस नहीं आता है। ऐसे में इस समय को सही तरीके से इस्तेमाल करना काफी ज्यादा जरूरी हैं। बचपन में सीखा हुआ कोई भी चीज हम बड़े होने के बाद भी नहीं भूलते हैं। ऐसे में अगर आपका बच्चा बचपन से ही छोटी-बड़ी बात पर झिझकता है और कोई छोटी चीज करने के लिए भी उसे आपकी जरूरत होती है तो इसका साफ मतलब यही है कि उसके अंदर आत्मविश्वास की कमी है। कई लोग इस स्थिति को बीमारी समझते हैं। खैर बता दें कि यह किसी भी तरह का बीमारी नहीं है। बच्चे के आत्मविश्वास को बढ़ाना काफी आसान है। आपको इसके लिए कुछ आसान टिप्स को फॉलो करना होगा।
बच्चे का कॉन्फिडेंस कैसे बढ़ाए
बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाना चाहते हैं तो उन्हे रिस्क लेने दें। गलती सबसे होती है, गलती होने पर मारने की जगह आप चाहे तो उसे समझा भी सकते है। कई बार बच्चे अपने पेरेंट्स से इतना डरते हैं कि वह खुद से जुड़ा निर्णय नहीं ले पाते हैं। अगर आपके बच्चे के साथ भी ऐसा हो रहा है तो इस पर आपको ध्यान देने की जरूरत हैं।
बच्चों की प्रशंसा जरूर करें
अगर आपका बच्चा किसी रेस में हार गया है तो घबराएं नहीं बल्कि उसकी हर एक चीज में प्रशंसा करें। प्रशंसा करना काफी ज्यादा जरूरी है। इसके जरिए भी बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ सकता है। अगर आपका बच्चा हार से डर रहा है या घबरा रहा है तो उसे समझाएं।(बच्चों को क्यों आती है शर्म)
इसे भी पढ़ेंःसफलता में बाधा नहीं बनेगा कमजोर आत्मविश्वास
बच्चों को प्रोत्साहित जरूर करें
पेरेंट्स से मिलने वाली प्रोत्साहित बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ा देते हैं। बच्चे को अलग- अलग एक्टिविटी में भेजे जिसके जरिए वह आसानी से अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकें। इसके साथ ही पेरेंट्स को समय- समय पर प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। इससे आपके बच्चे के अंदर आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। इसके लिए उसे किसी इलाज की जरूरत नहीं है।
इसे भी पढ़ेंःसेल्फ कॉन्फिडेंस नहीं होगा कम बस अपनाएं ये 3 टिप्स
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों