herzindagi
parenting tips

Parenting Tips: गुमशुदगी की खबरों से बढ़ी चिंता? अपने बच्चे को बाहर भेजने से पहले सिखाएं ये सेफ्टी रूल्स

बच्चों के लापता होने की खबरों से चिंतित माता-पिता के लिए यह लेख महत्वपूर्ण सुरक्षा नियम बताता है। एक्सपर्ट डॉ. चांदनी तुगनैत के अनुसार, बच्चों को बाहर भेजने से पहले उन्हें अजनबियों से बात न करने, गुप्त कोड का उपयोग करने और मदद मांगने के तरीके सिखाना चाहिए। निजी जानकारी साझा न करने और संदिग्ध परिस्थितियों में भागने की सलाह दी गई है, जिससे बच्चे 90% तक सुरक्षित रह सकें।
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 14:50 IST

हाल के दिनों में बच्चों के लापता होने और गलत गतिविधियों की खबरों ने हर माता-पिता के मन में एक अनकहा डर पैदा कर दिया है। स्कूल बस हो, ट्यूशन या शाम को पार्क में खेलना, पेरेंट्स का परेशान होना आम बात है। ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि हम बच्चों पर हर पल नजर नहीं रख सकते, लेकिन उन्हें स्मार्ट और जागरूक बनाकर हम किसी भी अनहोनी के खतरे को 90% तक कम कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें स्मार्ट बनाने के तरीके के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चों तो बाहर भेजने से पहले क्या करें? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है पढ़ते हैं आगे...

बच्चों को बाहर भेजने से पहले करें ये काम

यदि आप अपने बच्चे को घर से बाहर भेज रही हैं, तो उन्हें ये Safety Rules जरूर बताएं- 

  • किडनैपर्स अक्सर बच्चों को यह कहकर फुसलाते हैं कि "तुम्हारी मम्मी हॉस्पिटल में हैं या पापा ने मुझे तुम्हें लाने भेजा है।" ऐसे में अपने परिवार का एक सीक्रेट कोड (जैसे - आम या ब्लू स्काई) आदि तय करें। ऐसे में आप अपने बच्चों को सिखाएं कि अगर कोई भी अनजान व्यक्ति उसे लेने आए, तो वह उससे वह गुप्त कोड जरूर पूछे और अगर कोड न बता पाए तो बच्चा तुरंत समझ जाएगा कि वह व्यक्ति झूठ बोल रहा है।

parenting tips (20)

  • आप बच्चों को बताएं कि No कैसे कहें। किसी भी अनजान व्यक्ति से टॉफी, खिलौना या लिफ्ट न लें और सीधे नहीं बोलें। यदि कोई उनका पीछे करें या छूने की कोशिश करे, तो तुरंत वहां से भागें। इससे अलग किसी भरोसेमंद व्यक्ति या माता-पिता को आकर तुरंत पूरी बात बताएं।

इसे भी पढ़ें - Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के रेटों में उतार-चढ़ाव, खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट लिस्ट

  •  आप अपने बच्चों से कहें कि भीड़भाड़ वाली जगह पर अगर बच्चा आपसे बिछड़ जाए, तो वह घबराकर इधर-उधर भागने के बजाय सुरक्षित लोगों की तलाश करे। एक्सपर्ट के मुताबिक, बच्चों को बताएं कि संकट के समय वे किसी खाकी वर्दी वाली पुलिस, दुकान के अंदर बैठे कैशियर या ऐसी महिला से मदद मांगें, जिसके साथ खुद के छोटे बच्चे हों।

parenting tips (19)

  •  अक्सर अपराधी बच्चों से बातों-बातों में उनके घर का पता, फोन नंबर या ये पूछते हैं कि घर पर कौन-कौन रहता है। ऐसे में ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने बच्चों को सिखाएं कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी न दें। साथ ही, बच्चे के स्कूल बैग या टी-शर्ट के बाहर उसका नाम न लिखें, क्योंकि अपराधी नाम जानकर बच्चे का विश्वास आसानी से जीत लेते हैं।

इसे भी पढ़ें - Budget 2026: सस्ता कर्ज और कम टैक्स का सपना टूटा, बजट 2026 के बाद आम आदमी बोला- 'फिर हाथ लगी निराशा'

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।