बचपन में बच्चों को कुछ बुनियादी बातें सिखाना बहुत जरूरी होता है ताकि वे बड़े होकर समझदार और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। ऐसे में कम उम्र में ही बच्चों को कुछ खास बातें सिखा देना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किन बातों को अपने बच्चों को सिखा दें।
बच्चों को नमस्ते, धन्यवाद, सॉरी, और प्लीज जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना सिखाएं। दूसरों के प्रति सम्मान करना भी आपको बच्चों को कम उम्र से ही सीखाना चाहिए। इससे बच्चों की आदत बन जाती है। वह कभी किसी का अपमान नहीं करते है।
हाथ धोना, दांतों की सफाई, और नहाना जैसी स्वच्छता की आदतें कम उम्र से ही बच्चों को सिखा देना चाहिए। ऐसे में जब वह बड़े होते हैं तो उन्हें इन चीजों की आदत हो जाती हैं। ऐसे में वह डिसिप्लिन में रहते हैं।
अजनबियों से दूर रहने और उनके साथ कहीं न जाने के बारे में बच्चों को छोटी उम्र से ही बता देना चाहिए। इसके साथ ही गुड टच और बैड टच के बारे में भी बच्चों को छोटी उम्र में ही बताना चाहिए। इन आदतों को सीखने के बाद वह खुद की सुरक्षा खुद से कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Money Saving Tips: बच्चों को कम उम्र में ही सिखाएं बचत की आदत, अपनाएं ये 8 आसान तरीके
फलों, सब्जियों, और पौष्टिक भोजन का महत्व आपको कम उम्र से ही बच्चों को सिखाना चाहिए। जंक फूड और मीठे खाना के बुरे प्रभाव के बारे में आपको अपने बच्चों को बताना चाहिए। ताकि वह इन चीजों से जितना हो सके दूर रहें।
यह भी पढ़ें- सिर्फ एजुकेशन ही काफी नहीं! बच्चों की सोशल एक्टिविटी बढ़ाने में ये टिप्स भी आएंगे काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।