Fri Mar 27, 2026 | Updated 01:31 AM IST HZ Awards 2026
 side effects of shaving baby head

डॉक्टर ने बताया 2 साल की उम्र से पहले क्यों नहीं करवाना चाहिए बच्चों का मुंडन?

हिंदू धर्म में मुंडन संस्कार को काफी अहम माना गया है। आमतौर पर कई घरों में बच्चों का मुंडन 1 साल की उम्र से पहले करवाया जाता है, तो कई घरों में 1-3 साल की उम्र में बच्चों का मुंडन करवाया जाता है, लेकिन अगर डॉक्टर की सलाह मानें तो 2 साल की उम्र से पहले बच्चों का मुंडन नहीं करवाना चाहिए।  
Editorial
Updated:- 2026-03-26, 13:17 IST

हिंदू धर्म में व्यक्ति के जन्म के बाद कई ऐसे संस्कार होते हैं, जो जरूरी माने जाते हैं। मुंडन संस्कार का भी हमारे धर्म में विशेष महत्व है। इस संस्कार में बच्चे के सिर के सारे बाल हटा दिए जाते हैं। इसके पीछे की तरह की धार्मिक मान्यताएं हैं और इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण भी हैं। कई घरों में मुंडन बच्चे के एक साल का होने से पहले ही करवा दिया जाता है, तो कई जगहों पर मुंडन 1-3 साल के बीच करवाया जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि डॉक्टर के अनुसार आपको 2 साल की उम्र से पहले बच्चे का मुंडन बिल्कुल नहीं करवाना चाहिए। इसके पीछे क्या कारण होते हैं, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। इस बारे में हमें डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS, Health and Wellness Expert) बता रही हैं।

2 साल की उम्र से पहले क्यों नहीं करवाना चाहिए बच्चों का मुंडन?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Sonu khokhar (@that_doctor_lady)

  • एक्सपर्ट का कहना है कि बच्चे के 2 साल का होने तक आपको उसका मुंडन बिल्कुल नहीं करवाना चाहिए। इस समय पर बच्चे का स्कल बहुत मुलायम होता है और ऐसे में इंजरी का रिस्क रहता है।
  • 2 साल के बाद बच्चे के सिर की त्वचा पहले से थोड़ी मोटी और मजबूत हो जाती है। ऐसे में इस समय पर कट लगने का खतरा कम होता है और बच्चे को कट लगने का डर भी कम होता है। अगर आप 2 साल से पहले बच्चे का मुंडन करवाती हैं, तो कट और इंफेक्शन का खतरा रहता है क्योंकि इस समय पर स्किन बहुत सेंसिटिव होती है। इस समय पर बच्चे की खोपड़ी बहुत मुलायम होती है और फॉन्टेनेल खुला होता है।
  • कई बार पैरेंट्स 2 साल की उम्र से पहले बच्चे का मुंडन करवा देते हैं, लेकिन इसकी वजह से रैशेज और जलन हो सकती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि कई लोग इस बात पर यकीन करते हैं कि 2 साल से पहले शेविंग करने से बाल मोटे होते हैं और ग्रोथ अच्छी होती है, लेकिन असल में ये केवल एक मिथ है।

यह भी पढ़ें- ब्रेस्टफीडिंग के दौरान बच्चे को पकड़ने के ये हैं सही तरीके

why should you not shave baby head before 2 years

  • सिर के बाल बच्चे को सर्दी-गर्मी से बचाते हैं। ऐसे में अगर आप 2 साल से पहले मुंडन करवा देती हैं, तो सर्द और गर्म मौसम का बच्चे पर सीधा असर हो सकता है।
  • 2 साल से कम की उम्र में बच्चे भी मुंडन करवाने में असहज महसूस करते हैं। 2-3 साल के बीच एंग्जायटी थोड़ी कम हो सकती है।
  • मुंडन करवाते समय हाइजीन का भी खास ध्यान रखना जरूरी होता है। मुंडन हमेशा नए ब्लेड या ट्रिमर से ही होना चाहिए। इससे स्किन इंफेक्शन का खतरा कम होा है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि आपको 2-3 साल के बीच बच्चे का मुंडन करवाना चाहिए।

  

यह भी पढ़ें- बच्चे को पहनाती हैं क्रॉक्स? एक्सपर्ट से जान लें नुकसान

 

अगर आपका बच्चा भी छोटा है और आप उसका मुंडन करवाने की सोच रही हैं तो एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।