
छोटे बच्चों की वीडियो जैसे ही आपके फोन में आती होगी, आप भी एक पल के लिए रुक जाते होंगे। चाहे हम कितने ही व्यस्त क्यों न हों, एक पल के लिए उंगलियां बच्चों की अजीबो-गरीब हरकत देखते हुए रुक ही जाती हैं। बच्चों की क्यूट वीडियो दिल को छू लेती है, जिन्हें देखकर मन हल्का हो जाता है। आजकल के बच्चे इतने ज्यादा तेज हो गए हैं कि उनकी हरकतें देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगी कि इतना सा बच्चा ऐसी चीजें कैसे कर सकता है। आजकल इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर बच्चों की वीडियो बेहद तेजी से वायरल होती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए बच्चों की क्यूट और फनी वीडियो लेकर आए हैं।
यह वीडियो आपका भी दिल खुश कर देगी। वीडियो में बच्चे अलग-अलग तरह से सोते हुए नजर आ रहे हैं। कहीं बच्चा बेड के बिलकुल किनारे पर लटक कर सो रहा है, तो कहीं बच्चा खेलते-खेलते अचानक सो जा रहा है। लोग इस वीडियो को शेयर करने के साथ-साथ अनोखे कमेंट भी कर रहे हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर अक्सर बच्चों की ऐसी वीडियो वायरल होती रहती है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे खाने के लिए कितने बेताब नजर आते हैं। कहीं माता-पिता खाना खा रहे होते हैं, तो वह उनके खाने में झपट्टा मार लेते हैं, तो कहीं बच्चे किचन में जाकर छिपकर फ्रिज में बैठकर खाना खा रहे होते हैं।
View this post on Instagram
छोटे-छोटे बच्चे भी आपस में झगड़ते हैं। अक्सर जुड़वा बच्चों की झगड़ने की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें 2 बच्चे आपस में झगड़ रहे हैं। एक बच्चा जानबूझकर दूसरे बच्चे के बाल खींच रहा है और दूसरा बच्चा अपने बचाव में कुछ नहीं कर पा रहा।
View this post on Instagram
छोटे बच्चे भी अलग-अलग सिचुएशन के साथ अलग-अलग रिएक्शन देते हैं। कुछ बच्चों के रिएक्शन इतने ज्यादा अलग होते हैं, जिसके चलते यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसी ही कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके रिएक्शन देखने के बाद आप भी हंसने को मजबूर हो जाएंगे।
View this post on Instagram
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।