Fri Mar 6, 2026 | Updated 01:06 AM IST
herzindagi
shimla monkey enjoy with dupatta viral video

Monkey Enjoy With Dupatta Viral Video: दुपट्टा ओढ़कर दुल्हनियां की तरह अंदाए दिखाता नजर आया बंदर, वायरल वीडियो में मस्ती देख लोग बोले- इसे कहते हैं असली मॉडल

Shimla Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी-ऐसी वीडियो वायरल हो जाती है, जो लोगों को हंसने के लिए मजबूत कर देती है। कभी किसी बच्चे की मासूम हरकत लोगों का दिल जीत लेती है तो कभी किसी जानवर की शरारत इंटरनेट पर छा जाती है।
Editorial
Updated:- 2026-02-20, 17:50 IST

Monkey With Dupatta Viral Video: सोशल मीडिया पर बंदर की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह दुपट्टे के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो इतनी ज्यादा प्यारी और मजेदार है कि लोग वीडियो देखकर खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर बंदर की वीडियो सामने आती रहती है, जिसमें वह मजेदार कारनामों की वजह से वायरल हो जाते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर बड़े ही मजे से एक रंग-बिरंगे दुपट्टे को पकड़े हुए है। वीडियो में क्या है, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

बंदर की वायरल वीडियो में क्या है?

यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के शिमला का बताया जा रहा है। वीडियो में एक छोटा बंदर, दुपट्टे के साथ नजर आ रहा है और वह दुपट्टो को छोड़ नहीं रहा। जहां भी जा रहा है वह दुपट्टे के साथ ही चल रहा है। कभी कंधे पर डालने की कोशिश करता है, तो कभी उसे घुमाकर अपने सिर पर डालता है। इतना ही नहीं, वह दुपट्टे को पहनकर उछलकर चलने की भी कोशिश करता है। उसकी हरकतें इतनी मासूम और मजेदार हैं कि देखने वाले हंसी को रोक नहीं पा रहे हैं।

Shimla monkey video

सोशल मीडिया पर अक्सर बंदरों की वीडियो सामने आती रहती है। कभी वे लोगों की चीजें उठाकर भाग जाते हैं, तो कभी खाने की तलाश में अजीबोगरीब हरकतें करते हैं, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद लोग वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Japanese Zoo Viral Video: मां ने छोड़ा साथ, तो खिलौने को ही सीने से लगा बैठा ये मासूम; जापान के Zoo से वायरल हो रही यह वीडियो भावुक कर देगी आपको

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Geetansh Chaudhary (@explorer_geetansh)

वीडियो को लाखों पर शेयर किया जा चुका है

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, जिसपर अभी तक 2.6 मीलियन व्यूज आ चुके हैं।
वीडियो को देखने के बाद यूजर भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- शिमला के बंदर में कुछ अलग जीन के हैं।
वहीं दूसरे यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा- लगता है किसी की बहू छत पर घूम रही है और जेठ जी के आने पर घूंघट ले रही है।

इसे भी पढ़ें- Viral Funny Videos: इन नन्हें उस्तादों का वीडियो देख खिलखिला उठेगा आपका चेहरा, सोशल मीडिया पर हो रहा है सबसे ज्यादा वायरल

cute monkey video

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- viral video

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।