
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी वीडियो सामने आती है, जो आपको इमोशनल कर देगी। ऐसी ही एक वीडियो जापान के एक जू से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में एक छोटा बंदर (मकाक बंदर) अपनी मासूमियत की वजह से लोगों का दिल छूल लेता है। छह महीने का यह छोटा बंदर अपनी मां से अलग होने के बाद ओरंगुटान (बंदर के खिलौने) से इतना कनेक्ट होता है कि वह इसे छोड़ना नहीं चाहता। वीडियो में देखा जाता है कि वह प्यार पाने के लिए दूसरे बंदरों के पास भी जाता है, लेकिन वह उसे धक्का देकर खुद से दूर कर देते हैं। जिसके बाद वह उस खिलौने में ही अपना प्यार ढूंढने लगता है।
वायरल खबरों के अनुसार इसका 26 जुलाई 2025 को जन्म हुआ था। जन्म के दौरान वह केवल 500 ग्राम था। जापान के अखबार Mainichi Shimbun के अनुसार उसका मां पहला बार मां बनी थी। इसलिए वह बच्चे को जन्म देने के बाद बहुत परेशानन और थकान जैसा महसूस करती थी। इसी चलते उसने अपने बच्चे को खुद से दूर कर लिया। जू के केयरटेकर कोसुके शिकानो ने कहा कि ऐसा नुभव की कमी के कारण भी बंदर करते हैं। वैसे तो बंदर अपने बच्चों को हमेशा सीने से लगाकर रखते हैं, लेकिन इसके साथ ऐसा नहीं हुआ।
More information about Punch, the baby monkey at Ichikawa Zoo in Japan.
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) February 14, 2026
He was abandoned by his mother shortly after birth and has been hand‑raised by zookeepers.
They gave him a plush orangutan toy, which he carries everywhere, hugging it while he sleeps, using it for… pic.twitter.com/qn1fO7Wu1n
जब उसकी मां ने उसे छोड़ दिया, तो जू के केयरटेकर ने उसे पालने का फैसला किया। देखभाल करने वालों ने उसे तौलिये और मुलायम से दिखने वाले खिलौने को उसे खेलने के लिए दिया। लेकिन उसे यह इतना ज्यादा पसंद आएगा, किसी ने नहीं सोचा था।
केयरटेकर ने कहा कि मासूम से बच्चे को इसमें अपनी मां नजर आने लगी। रात में सोते हुए भी वह किसी और के साथ नहीं बल्कि उसी खिलौने के साथ ही चिपककर सोता है। उन्होंने कहा कि अब उसे दूसरे बंदरों के साथ रखा गया है। बड़े बंदर कभी-कभी उसे डराते हैं। वह अपने खिलौने को छोड़ने में हिचकिचाता भी है। लेकिन अब उसे सबके साथ रहने में परेशानी नहीं हो रही है। उसका वजन भी बढ़ रहा है। अब वह लगभग 2 किलो का हो गया है।
इसे भी पढ़ें- Viral Funny Videos: इन नन्हें उस्तादों का वीडियो देख खिलखिला उठेगा आपका चेहरा, सोशल मीडिया पर हो रहा है सबसे ज्यादा वायरल

सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। अब लोग खास इस बंदर को देखने के लिए जू जा रहे हैं। उन्हें उससे लगाव और सहानुभूती का अहसास हो रहा है। कई यूजर्स उसक लिए बुरा फील कर रहे हैं, क्योंकि वह जू में इतने बंदरों के होने के बाद भी एक खिलौने में प्यार ढूंढ रहा है। लोगों ने महसूस किया कि सुरक्षा और प्यार की जरूरत सिर्फ इंसानों को ही नहीं, जानवरों को भी होती है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।