
लाखों सोशल मीडिया यूजर्स पैसे कमाने के लिए रील्स बना रहे हैं, लेकिन कई लोगों के पेज पर व्यूज नहीं आ रहे। वह हर दिन वीडियो डालते हैं और अलग-अलग कंटेट भी पोस्ट कर रहे हैं, इसके बाद भी उनकी वीडियो वायरल नहीं हो रही। ऐसे में ज्यादातर लोग इसका कारण अपने मोबाइल या कैमरे की क्वालिटी को मान लेते हैं। उन्हें लगता है कि उनके पास DSLR कैमरा नहीं है, शायद इसलिए ऐसा हो रहा है। उनके पास महंगा फोन या प्रोफेशनल कैमरा होता, तो उनकी वीडियो भी वायरल हो जाती, हालांकि ऐसा नहीं है। आप भी अगर ऐसा सोच रही हैं, तो आप गलत हैं, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको वीडियो बनाने के ऐसे स्टेप्स बताएंगे, जिससे आपको कैमरे की क्वालिटी पर ध्यान देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सस्ते फोन के साथ भी आप अच्छी वीडियो बना लेंगी।
फोन सस्ता है तो भी आपकी वीडियो अच्छी दिख सकती है। इसके लिए आपको केवल लाइट पर ध्यान रखना होगा। महंगे फोन या कैमरे पर खर्चा करने की बजाय आप एक अच्छी लाइट खरीद लें। कैमरा चाहे कैसा भी हो, अगर लाइटिंग सही है तो वीडियो अपने आप ही अच्छी लगने लगेगी। ध्यान रखें कि लाइट आपके चेहरे पर सामने से आनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें -Facebook Vs YouTube: कमाई के लिए कौन सा प्लेटफॉर्म है असली मनी मेकर? नौकरी छोड़कर वीडियो बनाने का प्लान कर रही हैं तो जान लें

जब भी वीडियो रिकॉर्ड करती हैं या अपलोड करती हैं, तो सेटिंग चेक कर लें। अक्सर वीडियो अपलोड करते समय यह ज्यादा ब्लर हो जाती है। इसलिए, आप वीडियो को हमेशा HD या 4K में रिकॉर्ड करे। अपलोड करते समय में भी चेक कर लें कि वीडियो HD में ही अपलोड हों।
इसे भी पढ़ें- 10 साल पुराना फोन भी चलेगा मक्खन की तरह, बस आज ही फॉलो करें ये 5 हैक्स
कैमरा चाहे जैसा भी हो। अगर वीडियो में बताई जा रही बात काम की होगी, तो आपको सोचना नहीं होगा कि कैमरा खराब है। ऐसा इसलिए, क्योंकि वीडियो की शुरुआत में बताई जा रही बातों को देखकर ही यूजर आपकी वीडियो देखने लग जाएगा। ध्यान रखें कि रील के पहले 2-3 सेकंड सबसे ज्यादा अहम होते हैं

कैमरा साफ नहीं है, लेकिन बैकग्राउंड अच्छा है, तो भी वीडियो को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इसके साथ ही स्मार्ट एडिटिंग पर भी ध्यान रखें। क्लीन और सिंपल बैकग्राउंड वीडियो में ज्यादा अच्छे लगते हैं। ज्यादा भीड़-भाड़ या गंदा बैकग्राउंड लोगों को पसंद नहीं आता। इसलिए बैकग्राउंड को ज्यादा चीजों से न भरें। एडिटिंग जितनी अच्छी होगी, वीडियो उतनी ही ज्यादा पसंद की जाएगी। रील्स से पैसे कमाने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।