Tue Apr 7, 2026 | Updated 04:10 PM IST HZ Awards 2026
how to speed up my old android phone know easy hacks

10 साल पुराना फोन भी चलेगा मक्खन की तरह, बस आज ही फॉलो करें ये 5 हैक्स

आज के समय में मोबाइल लोगों के लिए सिर्फ एक डिवाइस की तरह नहीं है बल्कि यह उनके जीवन का जरूरी हिस्सा बन गया है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक, फोन का इस्तेमाल किए बिना लोग रह नहीं सकते।
Editorial
Updated:- 2026-04-04, 10:57 IST

फोन ऐसी चीज है, जिसे लोग सालों तक संभालकर यूज करते हैं। कई लोगों का फोन 10 से 15 साल तक भी चला जाता है, लेकिन फोन जैसे-जैसे पुराना होता है, उसमें समस्या आने लगती है। कभी स्लो काम करने लगता है और हैंग भी होने लगता है। शुरुआत में आपको यह समस्या कभी-कभी देखने को मिलती है, लेकिन धीरे-धीरे एक समय ऐसा आता है कि फोन अपने आप बंद भी होने लग जाता है। ऐसी स्थिति में लोग फोन बदलने का सोचने लगते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पुराने फोन को फिर से ठीक करने के कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे यह हैंग भी कम होगा और फास्ट चलेगा।

ऐप्स कम करें

इसके लिए सबसे पहले आपको फोन में चेक करना होगा कि कौन सी ऐप आप यूज नहीं कर रहीं। हर फोन में ऐसी ऐप होती है, जो आप यूज नहीं करते, लेकिन फोन में फिर भी रखी होती है। कभी-कभी यूज करने वाली ऐप्स को भी हटा दें। इसके साथ ही, चेक करें कि कौन सी ऐप सबसे ज्यादा स्पेस ले रही है। लंबी फाइल वाली ऐप्स को तुरंत डिलीट कर दें।

phone hanging problem

स्टोरेज खाली करें

कई बार आपको फोन में ऊपर की तरफ जो डाटा दिख रहा होता है, उससे भी ज्यादा डाटा फोन के दूसरे फोल्डर में सेव रहता है। जो वीडियो और फोटो आपके काम की नहीं है, उसे डिलीट कर दें। फालतू चीजों का डाटा रखने से कोई फायदा नहीं। आप सच में चाहती हैं कि फोन अच्छे से चले, तो कोशिश करें की स्टोरेज ज्यादा कसे ज्यादा खाली कर दें।

इसे भी पढ़ें- WhatsApp यूजर्स के लिए रेड अलर्ट; मैसेजिंग ऐप के जरिए लूट रहे हैं हैकर्स, ऐसे रखें अपना अकाउंट सेफ

ऑटो अपडेट और बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें

कई ऐप्स ऐसी होती हैं, जो यूज नहीं कर रहे फिर भी पीछे काम करती रहती हैं। इसलिए, सेटिंग में जाकर इसे भी बंद कर दें, ताकि इससे फोन हैंग न हो। इन ऐप्स से नुकसान यह होता है कि आप फोन यूज नहीं कर रहे होते, तब भी यह पीछे काम कर रही होती हैं। ऐसे में फोन की बैटरी 24 घंटे यूज होती रहती है, जिससे फोन पर लोड पड़ता है। साथ ही ऐप्स कई बार अपने आप अपडेट हो जाती है। सेटिंग में ऑटो अपडेट का ऑप्शन बंद कर देंगी, तो यह दिक्कत नहीं होगी। फोन यूज करने का सही तरीका आपके कई काम को आसान बना देगा।

how to speed up old phone

फोन को रीसेट कर दें

पुराने फोन को सही से चलाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप इसे रीसेट मार दें। इससे फोन का डाटा कैच और ऐप्स सब कुछ डिलीट हो जाता है। इसके बाद आप फिर से जरूरी एप्स डाउनलोड करें। अगर आप चाहती हैं कि फोटो वीडियो डिलीट न हो, तो इसे दूसरे फोन में सेव कर लें, फिर रीसेट करें। iPhone यूजर्स iCloud में बैकअप रख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं WhatsApp पर किसी भी कॉन्टैक्ट की कॉल अपने-आप म्यूट हो सकती है, जानें इससे जुड़े हैक्स?

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।