
लाखों लोग इस समय सोशल मीडिया के जरिए पैसे कमाने का सपना देख रहे हैं। आज भी ऐसे हजारों लोग होंगे, जिनके दिमाग में चल रहा होगा कि वह नौकरी छोड़कर अपना काम शुरू करेंगे। वह रोज वीडियो और रील्स बनाएंगे, जिससे कमाई करेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की बात करें, तो फेसबुक और यूट्यूब ही ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जिससे यात्रियों को पैसे मिलते हैं। Instagram से आपको सीधा पैसे नहीं मिलते, यहां अलग-अलग ब्रांड से कनेक्ट करने पर यूजर्स पैसे कमाते हैं। हालांकि, यूट्यूब और फेसबुक के साथ ऐसा नहीं है, यहां से आपको सीधा पैसे मिलते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि फेसबुक और यूट्यूब में से कौन सा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पैसे कमाने के लिए बेस्ट है।
इस प्लेटफॉर्म से आपको फायदा जल्दी मिल सकता है। इसका कारण यह है कि ज्यादातर लोग फेसुबक रील्स पर समय बिताते हैं। पहले आप छोटी वीडियो बनाकर लोगों को खुद से कनेक्ट कर सकती हैं। इसके बाद आप लंबी वीडियो डालना शुरू करेंगी।हैं। फेसबुक पर रील्स के जरिए फेमस होना आसान है। रील्स ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जाती है। इसके अलावा लोग फेसबुक पर बहुत ज्यादा समय बिताते हैं और एड के साथ-साथ ब्रांड भी यहां से आपको कनेक्ट कर सकता है। यूट्यूब के साथ ऐसा नहीं है। यूट्यूब के मुकाबले आप फेसबुक पर जल्दी ग्रो कर सकती हैं और पैसे मिलना भी शुरू हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- 10 साल पुराना फोन भी चलेगा मक्खन की तरह, बस आज ही फॉलो करें ये 5 हैक्स
यहां से आप कमाई कर लेंगी, लेकिन इसमें आपको फेसबुक के मुकाबले समय ज्यादा लगेगा। ग्रोथ और Earning शुरू होने में हो सकता है आपको साल लग जाए। अक्सर लोग हार मान जाते हैं और वीडियो बनाना बंद कर देते हैं, लेकिन आपको हार नहीं माननी है। YouTube पर लोग खासतौर पर लंबे वीडियो बनाना पसं करते हैं। लोग भी इस तरह की वीडियो देखने ही आते हैं। यहां छोटी वीडियो जैसे रील्स देखने में लोग इंट्र्स्ट नहीं लेते। शुरू में हो सकता है कि यू-ट्यूब आपकी वीडियो को आगे न बढ़ाए, इसलिए आपको धैर्य रखना पड़ेगा। YouTube की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपके पुराने वीडियो भी आपको पैसे कमाकर देते रहते हैं। फेसबुक के साथ ऐसा कम होता है, इसलिए यह आपके लिए बेस्ट है। लॉन्ग टर्म कमाई के लिए यू ट्यूब पर मेहनत करना बेस्ट आइडिया हो सकता है। यूट्यूब से पैसे कमाने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- कीपैड फोन से Smartphone में कैसे ट्रांसफर करें कॉन्टेक्ट? जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।