
सोशल मीडिया से पैसे कमाने का क्रेज इतना ज्यादा हो गया है कि लोग किसी भी हद्द तक जाने को तैयार है। कहीं कोई प्रैंक वीडियो बनाकर पैसे कमाने की कोशिश कर रहा है, तो कहीं कुछ लोग बिना पूछे किसी की पर्सनल वीडियो वायरल करके व्यूज कमा रहे हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो पैसे कमाने के लिए वल्गर वीडियो भी वायरल कर रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस तरह से पैसे कमाने पर सोशल मीडिया ऐप्स कुछ करते हैं या नहीं? क्योंकि सोशल मीडिया इस तरह के कंटेट से भरा हुआ है, लेकिन फिर भी इस तरह के अकाउंट पर कोई रिस्ट्रिक्शन नहीं लगी है। आप भी अगर इसके बारे में जानना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वल्गर वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने के नियम और सजा के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
बीते दिनों केंद्र सरकार ने प्रेस को जारी की गई एक जानकारी में कुछ OTT प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया है। लिस्ट में Digi Movieplex, Koyal Playpro, MoodXVIP, Feel और Jugnu जैसे प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया है। इससे आप समझ सकते हैं कि जब वल्गर कंटेट डालने वाले एप्स को ब्लॉक किया जा सकता है, तो आपका सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद हो सकता है। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म्स लंबे समय से इन प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट डाल रहे थे। इसी चलते अब केंद्र सरकार ने यूजर्स को इनसे दूर रखने के लिए इसे ब्लॉक कर दिया है।

YouTube पर थ्री स्ट्राइक रूल लागू होता है। इसके अनुसार अगर किसी यूजर को 90 दिनों के अंदर 3 बार कम्युनिटी गाइडलाइन स्ट्राइक आती है, तो अकाउंट बंद हो जाएगा। पहले स्ट्राइक पर केवल आपको चेतावनी दी जाती है। इससे आपके अकाउंट पर कोई असर नहीं पड़ता, लेकिन दूसरी पर कुछ फीचर्स बंद कर दिए जाते हैं और तीसरी बार में अकाउंट डिलीट हो सकता है।
आप अपने पेज पर अगर इस तरह की वीडियो लगातार डाल रहे हैं, तो कमाई रोकी जा सकती है। आप शुरुआत में ऐसे कंटेंट से व्यूज पाने लगेंगे, लेकिन कमाई नहीं कर पाएंगे। कुछ स्थिती में कमाई तुरंत भी रुक सकती है, इसलिए अगर आप इस तरह की वीडियो से पैसे कमाने की सोच रहे हैं, तो प्लान कैंसिल कर दें।
इसे भी पढ़ें- Instagram Secret: क्या दूसरों की रील्स पर कमेंट करने से बढ़ते हैं आपके व्यूज? जानें क्या है सच

एक समय के बाद आपकी वीडियो को रीच मिलना बंद हो जाती है, क्योंकि प्लेटफॉर्म बिना बताए आपकी रीच कम कर देता है। आपकी वीडियो यूजर्स के फीड में नहीं दिखती और व्यूज-एंगेजमेंट गिर जाते हैं, इससे आपके फॉलोअर्स नहीं बढ़ते और पेज मर जाता है। इसके बाद अगर आप अच्छे कंटेंट भी डालती हैं, तो भी इस पेज पर व्यूज नहीं आएंगे।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।