
वीडियो का बैकग्राउंड कैसा रखा जाए कि यह दिखने में क्लासी और मॉडर्न लगे, इसके लिए आपको कमरे की लाइटिंग पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। कमरे की लाइंटिंग अच्छी नहीं होगी, तो बैकग्राउंड चाहे कितना भी अच्छा हो, खराब ही लगेगा। कमरे की लाइट अच्छी है, तो फिर आपको बैकग्राउंड पर ध्यान देने की जरूरत होती है, अगर बैकग्राउंड अच्छा नहीं है, तो वीडियो क्लासी नहीं लगेगी, इससे आप चाहे कितनी भी मेहनत करें, लोग आपकी वीडियो को देखने में इंट्रस्ट नहीं दिखाएंगे। जब भी किसी की नजर आपकी वीडियो पर पड़ती है, तो लोगों की सबसे पहली नजर फ्रेम पर जाती है। अगर फ्रेम में नजर आ रहा नजारा अच्छा नहीं होगा, तो वह वीडियो स्किप करके चले जाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेस्ट वीडियो बैकग्राउंड आइडिया बताएंगे।
प्रोफेशनल, एजुकेशनल या कोई ऐसी वीडियो बना रहे हैं, जिससे आप किसी को जरूरी जानकारी देंगे, तो आपको सिंपल दीवार वाला बैकग्राउंंड लेना चाहिए। प्लेन और सिंपल दीवार, जिसपर कोई वर्क न हो और पीछे ज्यादा सामान न रखा हो, वीडियो के लिए बेस्ट होता है। इससे फोकस आपके ऊपर रहता है और वीडियो क्लासी दिखता है।

आजकल वीडियो में इस तरह का बैकग्राउंड भी बहुत ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है। ग्रीन प्लांट्स आपकी वीडियो को आकर्षित बनाते हैं, क्योंकि यह देखने वाले को फ्रेश और मॉर्डन लगता है। आजकल तरह-तरह के मॉर्डन प्लांट्स वाले गमले आने लगे हैं। आप अपने पीछे एक-दो छोटे इंडोर प्लांट रखें। इस तरह के आइडिया में आपको ओवरडेकोरेशन से बचना चाहिए। जिन लोगों को लाइफस्टाइल और व्लॉग वीडियो बनाना पसंद होता है, उनके लिए यह बेस्ट है।

क्रिएटिव वीडियो या रोज डांस या गाने जैसी रील्स बनाने वाले इन्फलूएंसर्स के लिए इस तरह का बैकग्राउंड अच्छा होता है। इसके लिए आपको कमरे में वार्म फेयरी लाइट्स या LED स्ट्रिप्स लगाना होता है। आजकल तरह के LED स्ट्रिप्स वाले लाइट आने लगे हैं, यह सॉफ्ट ग्लो बैकग्राउंड के लिए बेस्ट है। इसमें बैकग्राउंड हल्का डार्क होता है, लेकिन आपके चेहरे पर लाइट रहती है।
इसे भी पढ़ें- Dining Table Design Ideas: छोटे घरों के लिए बेस्ट हैं ये डाइनिंग टेबल डिजाइन, हॉल में जगह भी बचेगी और लग्जरी लगेगा कमरा

इंटेलिजेंट और क्लासी फील करवाने या हॉरर कंटेट वाली रील्स बनाने वाले लोग इस तरह का बैकग्राउंड यूज करते हैं। अगर आप बुकशेल्फ पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहती हैं, तो आप पीछे इस तरह का वॉलेपर भी लगा सकती हैं। वीडियो में यह बिलकुल असली बुकशेल्फ की तरह दिखता है और कम खर्च में आपकी वीडियो अच्छी बन जाती है। यह वीडियो को वायरल करने का अच्छा तरीका माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- Bathroom Wash Basin Design Ideas: इन खूबसूरत वॉश बेसिन डिजाइंस से 5-स्टार होटल जैसा दिखेगा आपका बाथरूम

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।