
Table Design Idea: डाइनिंग टेबल डिजाइन का चयन अगर आप अच्छे से कर लेती हैं, तो आपको घर में स्पेस की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि आप छोटे घर में भी कम स्पेस के अंदर टेबल सेट कर लेंगी। मार्केट में आजकल हर तरह के टेबल डिजाइन मौजूद हैं। पहले आप कमरे में किस स्पेस पर टेबल रखना चाहती है, उसका चयन करें, इसके बाद ही टेबल को सेट करें। अगर आप भी अपने घर में डाइनिंग टेबल रखना चाहती हैं, लेकिन स्पेस कम होने की वजह से नहीं ला रही हैं, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे-ऐसे डाइनिंग टेबल डिजाइन आइडिया देंगे, जिसे आप कम स्पेस में भी रख लेंगी और गर भरा-भरा भी नहीं लगेगा।
क्या आपको आज से पहले किसी ने इस तरह के टेबल के बारे में बताया है? इस तरह का डिजाइन आपको बहुत कम घरों में देखने को मिलेगा, क्योंकि लोग इसके बारे में जानते ही नहीं है। इस तरह के टेबल में दोनों तरफ फोल्डिंग हिस्से दिए गए होते हैं। इसे आप कम और ज्यादा लोगों के हिसाब से छोटा-बड़ा कर सकते हैं। जरूरत के हिसाब से आप इसे फैलाएं, वरना इसे फोल्ड ही रहने दें। जब भी मेहमान घर में ज्यादा आ रहे हैं, तो इसे बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- पुराना कूलर दिखने लगा है खटारा? बदलने का ख्याल छोड़े, इन टिप्स की मदद से घर पर ही दें नए जैसा लुक
छोटे घरों के लिए इससे अच्छा ऑप्शन और क्या हो सकता है। खाना खाते समय आप इसे खोल सकती हैं, वरना इसे दीवार में लगे रहने दें। टेबल को जरूरत पड़ने पर खोलकर इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको सफाई के लिए भी बार-बार इसे हटाना नहीं पड़ेगा। इससे काफी स्पेस बचता है, इसलिए छोटे घर में रहने वाले लोगों को भी सपना पूरा होगा। मॉडर्न हाउस डिजाइन के लिए टेबल का जरूरी रोल होता है।

इस तरह से टेबल में स्लाइडिंग ऑप्शन दिया जाता है। इसे बढ़ाने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती, क्योंकि आप आरम से स्लाइड करके टेबल को फैला सकती हैं। आम दिनों में आप घर में लोगों के हिसाब से ही खोलें, लेकिन जब ज्यादा लोग आएं, तो आप इसे स्लाइट करके बड़ा कर सकती हैं। यह डिजाइन मॉडर्न घरों में काफी पसंद किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- भारत के इस गांव में पिता नहीं, बेटियों के नाम से पूछा जाता है घर का पता, यहां महिलाओं के सम्मान से शुरू होती है घर की दहलीज
क्या आपको किसी ने इस तरह के टेबल के बारे में बताया है। यह टेबल 2 तरह से यूज किया जा सकता है। पहला तरीका यह है कि आप इसे दीवार के पास कोने में रखकर इसपर सामान सजा सकती हैं और जब टेबल की जरूरत हो, तो इसे खोलकर वापस टेबल के आकार में बना दें। इससे काफी स्पेस बचता है और केवल जरूरत के ही समय खोलने का ऑप्शन मिलता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।