
भारत में ऐसे कई गांव है, जो अपनी अलग-अलग खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। कहीं किसी गांव को उसके ऐतिहासिक धरोहर के लिए जाना जाता है, तो कहीं कोई अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण यात्रियों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। हालांकि, इस बार हम एक ऐसे गांव के बारे में बात कर रहे हैं, जो अपनी नेम प्लेट से चर्चा में है। इस गांव के घरों को लोग महिलाओं के नाम से जानते हैं, जहां हर परिवार और घर मर्दों की वजह से जाना जाता है, वहीं इस गांव में महिलाओं को सम्मान दिया जा रहा है। यह गांव कहां है और यहां ऐसा क्यों हो रहा है, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।
जिस अनोखे गांव की हम बात कर रहे हैं, वह हरियाणा के अंबाला में स्थित है। अंबाला के खेड़ा गनी गांव ने एक ऐसी पहल शुरू की है, जो महिलाओं को सम्मान भी देती है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती है। इस गाांव में आपको जगह-जगह घरों के बाहर पिता के नाम की जगह ढ़ी-लिखी बेटियों और बहुओं के नाम लगाए गए हैं। इसकी खासियत यह है कि इसमें महिलाओं को शिक्षा के लिए बढ़ावा भी मिलेगा और समाज में उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- भारत का ऐसा अनोखा गांव, जहां रहता है बस एक परिवार, जानें

इस गांव में घरों के बाहर आपको MSc, BEd, BCom, MA और MBA जैसे नाम के बाद बेटियों का नाम पढ़ने को मिलेगा। यहां बेटियां क्या पढ़ रही हैं और पढ़ने के बाद वह क्या काम कर रही हैं, उनकी पोस्ट नाम के साथ लिखी गई है। यह पहल नवंबर 2025 में एक महिला ग्राम सभा बैठक में तय की गई थी। इसके लिए किसी सरकारी आदेश की जरूरत नहीं पड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला अधिकारियों एक बैठक में, लोगों की सहमती के बाद यह फैसला लिया। उन्होंने देखा कि जब गांव इतनी बेटियां पढ़ी-लिखी हैं, तो इसके लिए सर्वे करना चाहिए। सर्वे के बाद न्यूनतम योग्यता ग्रैजुएश तय हुआ और नेम प्लेट को इस तरह से लगाया गया।

गांव में किस घर की लड़कियां क्या कर रही है, यह जानने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों ने घर-घर जाकर जानकारी जुटाई। सर्वे किया गया और लगभग 30 घर ऐसे मिले, जहां बहू-बेटियां ने ग्रेजुएसल ड्रिग्री कम से कम की ही थी। ऐसे में पंचायत ने फैसला किया कि अब इन बेटियों का नाम कागजों पर हीं दीवारों पर लगाया जाएगा। इसके बाद उनके नाम से नेम प्लेट बनी और घर के बाहर लगवाई गई।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik, gemini
https://gbsfwqac.top/hindi/diary/india-assam-bardhanara-village-where-only-one-family-lives-article-253517
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।