Sun Apr 19, 2026 | Updated 01:52 AM IST
holi 2026

रंगों के त्योहार से क्यों डरता है यह गांव? 150 सालों से छाई रहती है यहां होली पर खामोशी

क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा जिला है, जिसके गांव में रंगों का त्योहार होली नहीं मनाई जाती है। ऐसे में इसके पीछे के कारण के बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से... 
Editorial
Updated:- 2026-02-28, 10:00 IST

होली का त्योहार रंगों का खास पर्व होता है। ये न केवल खुशियां लेकर आता है बल्कि बेहद ही धूमधाम से भी मनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भी जिला है, जिसके गांव में होली करीब डेढ़ सौ सालो से नहीं मनाई जा रही है। जी हां, इसके पीछे एक आध्यात्मिक कारण भी जुड़ा है। ऐसे में आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसा कौन सा गांव है, जहां पर होली का यह पावन त्योहार नहीं मनाया जाता है। पढ़ते हैं आगे...

क्यों नहीं मनाई जाती होली?

बता दें कि यह कहानी छत्तीसगढ़ी के इन गांव की है। इस गांव का नाम है खरहरी, जो कि कोरबा जिले में स्थित है। इससे जुड़ी एक अनोखी परंपरा है, जो पिछले 150 सालों से भी ज्यादा समय से निभाई जा रही है। 

holi

 यह परंपरा है होली ना मानने की। इस गांव में ना तो होलिका दहन होता है ना ही रंग खेले जाते हैं और होली का यह त्योहार आम दिनों की तरह ही गुजारा जाता है। बता दें, गांववालों के मुताबिक, 150 साल पहले एक घटना हुई तभी से ऐसा हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें - WhatsApp वेब यूजर्स की मौज, अब बिना फोन और ऐप के भी मिलने वाली हैं सारी सुविधाएं

 इस घटना के मुताबिक, होलिका दहन के दौरान गांव में अचानक भीषण आग लग गई थी, जिसमें केवल कई घर जलकर राख हो गए। वहां के लोगों की मान्यताओं के मुताबिक, आग भगवान की चेतावनी या श्राप था, जिसके बाद से होली नहीं मनाई जाती है।

holi village

इससे जुड़ी एक और घटना है कि खरहरी का एक व्यक्ति एक बार पास के गांव में होली खेल रहा था जब वह वापस लौटा तो अचानक बीमार पड़ा और कुछ समय बाद मर गया। इस घटना से गांव के मन में दहशत बैठ गई, उन्होंने इसके लिए भी होली को जिम्मेदार माना। 

बता दें कि पास के मड़वारानी मंदिर की देवी ने सपने में आकर होली ना मानने का संदेश दिया था। ऐसे में लोगों ने देवी का आदेश मानकर स्वीकार कर लिया और सभी ने फैसला किया कि होली नहीं मनाई जाएगी। ऐसे में बच्चों को बचपन से ही यही कहानी बताई जाती है, जिससे कि वह होली ना खेलें।

इसे भी पढ़ें - EPFO की तरफ से बड़ा गिफ्ट, अब क्लेम करते ही सीधे खाते में आएगा पीएफ का पैसा; जानें अप्रैल से लागू होने वाला नया ऑटो-मोड

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।