Wed Mar 11, 2026 | Updated 01:31 AM IST
herzindagi
how to change old cooler to new at home easily

पुराना कूलर दिखने लगा है खटारा? बदलने का ख्याल छोड़े, इन टिप्स की मदद से घर पर ही दें नए जैसा लुक

कई लोगों के घरों में तो ऐसे कूलर 10 से 15 साल पुराने भी देखने को मिल जाएंगे, लेकिन फिर भी हर गर्मी में इसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। जब भी इसमें दिक्कत आती है, तो पूरा कूलर बदलने के बजाय सिर्फ उसके छोटे-मोटे पार्ट्स बदलवा लेते हैं, लेकिन नया नहीं खरीदते।
Editorial
Updated:- 2026-03-10, 17:24 IST

कूलर पुराना होने के बाद, लोग इसे बदलने का सोचते हैं। हालांकि, ऐसे कई घर हैं, जो खराब दिखने के बाद भी इसे बदलना नहीं चाहते। कई बार इसकी मोटर में दिक्कत होने के बाद इसे चेंज कर दिया जाता है, लेकिन कूलर नहीं बदला जाता है। सालों से चल रहा पुराना कूलर दिखने में इतना ज्यादा खटारा लगता है कि बच्चे नया कूलर लेने के लिए माता-पिता को परेशान करते रहते हैं, लेकिन माता-पिता हर बार यह बोलकर खरीदने से मना कर देते हैं कि यह ठीक तरह से चल रहा है और इसे बदलने की जरूरत नहीं है। समय के साथ कूलर की बॉडी पर जंग लगने लगती है, पेंट उखड़ जाता है और उसका लुक भी काफी पुराना दिखने लगता है, यही कारण है कि यह घर में रखते हुए भी खराब लगता है। इस साल भी अगर आप कूलर नहीं खरीदना चाहती हैं, तो पुराने कूलर का लुक बदल लें। इससे कूलर पुराना भी नहीं दिखेगा और घर का लुक भी खराब नहीं होगा।

ब्लू और वाइट पेंट करें

कूलर सही से चलता है, लेकिन इसकी बॉडी पुरानी और खराब दिखने लगी हैं, तो इसे बदलने की बजाय आप इसका लुक बदल सकती हैं। आप इसे पेंट कर सकती हैं। ब्लू और वाइट कलर का पेंट कूलर पर ज्यादा अच्छा लगता है। पेंट करने से पहले कूलर को अच्छी तरह से साफ कर लें। अगर इसकी लोहे की परत झड़ रही है, तो कपड़े की मदद से पहले साफ कर लें, इसके बाद इसपर नया पेंट करें। पेंट करने से कूलर का जंग भी छिप जाएगा और यह नए जैसा दिखने लगेगा। आप हर साल अगर कूलर को पेंट करती हैं, तो इसे अच्छे से कई सालों तक नए जैसा रखना आसान है।

Cooler aesthetic improvement

कूलर की जाली या ग्रिल बदलें

कूलर की सामने की जाली या दरवाजे खराब हो गए हैं और पेंट करने के बाद भी नए जैसे नहीं लग रहे हैं, तो इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप केवल कूलर का दरवाजा और जाली बदल दें। इससे कूलर नया खरीदने का खर्च नहीं लगने वाला। आधे खर्च में ही कूलर फिर से पहले जैसा नया दिखने लगेगा। कई बार कूलर की फ्रंट जाली टेढ़ी या जंग लगी हुई दिखती है, जिसकी वजह से ही कूलर का लुक खराब दिखने लगता है। कूलर से जुड़ी जरूरी जानकारी आपको पता होगी, तो आपको कूलर बदलना नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें- किचन के एग्जॉस्ट फैन की सफाई में नहीं लगेगा ज्यादा समय, अपनाएं ये 10 मिनट वाला सीक्रेट तरीका

DIY cooler makeover

डेकोरेटिव कूलर कवर लगाएं

ऊपर बताए गए, सभी खर्चों से बचना है, तो आप कूलर कवर खरीद लें। कवर से कूलर छिप जाएगा और पुराना कूलर दिखाई नहीं देगा। कूलर कितना पुराना हो गया है और जंग लग गया है, कवर की वजह से दिखाई नहीं देगा। कवर की अच्छी बात यह है कि इससे कूलर गंदा भी नहीं होता और लंबे समय तक आप इसे इस तरह घर में चला सकती हैं और कूलर की वजह से घर का लुक भी खराब नहीं लगेगा।

इसे भी पढ़ें- 7 सेकंड में छील लेंगी लहसुन का छिलका, पानी या तेल के बिना इन हैक्स को करें फॉलो

Cooler aesthetic improvement
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।