Mon Apr 6, 2026 | Updated 08:54 PM IST HZ Awards 2026
how to change open rack kitchen shelves look into modern style

खुली रैक वाली पुरानी किचन के लुक को बनाएं लग्जरी, एक भी ईंट हटाए बिना इस तरह दें मॉडर्न लुक

Kitchen Organization Ideas: किचन की खुली पत्थर वाली रैक की वजह से बहुत ज्यादा खराब लगता है। कई लोग सोचते हैं कि किचन को मॉर्डन लुक देने के लिए इसे तोड़कर हटाना होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। आप पत्थर की इन खुली अलमारी को हटाए बिना भी किचन को क्लीसी लुक दे सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-20, 12:33 IST

पुराने घरों की अधिकतर किचन में आपको खुली रैक देखने को मिलेगी। यह रैक तीन खुली शेल्फ की तरह होते हैं। अक्सर लोग इनपर मसाले, डिब्बे, बर्तन और रोजमर्रा का सामान सजा कर रख देते हैं। पहले यह डिजाइन लोगों को पसंद होते हैं, क्योंकि उन्हें कैबिनेट्स बनाने पर खर्चा करना नहीं होता था। यह डिजाइन उन्हें सुविधाजनक भी लगता था, क्योंकि सामान आसानी से मिल जाता था, लेकिन आज ऐसा नहीं है। मॉडर्न इंटीरियर ट्रेंड्स के सामने यही खुले रैक पूरी तरह से किचन का लुक बिगाड़ देता है। लोग किचन का पेंट बदल देते हैं और रंग-बिरंगे डिजाइनर डिब्बों से भी रैक सजाने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी यह दिखने में बहुत खराब लगता है। अगर आप भी अपने किचन का लुक बदलना चाहती हैं, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन खुली रैक को हटाए बिना, किचन के लुक को मॉर्डन बनाने के टिप्स बताएंगे।

शेल्फ लाइनर या किचन वॉलपेपर लगाएं (Kitchen Makeover on Budget)

खुले पत्थर वाले किचन के शेल्फ को तोड़ने की जरूरत नहीं है। आप इन खुली रैक को वॉलपेपर से नया लुक दे सकती हैं। वॉलपेपर का डिजाइन यूनिक और पेंड से मैच करता हुआ होना चाहिए। इसके साथ ही, आप इस पर सामान को अच्छे से और तरीके से सजाएं। इससे यह और भी अच्छा लुक देगा। ध्यान रखें कि अगर आप डिब्बे सजा रही हैं, तो डिब्बों को रंग अलग-अलग नहीं होना चाहिए। आप कांच की बर्नियां सजा सकती हैं, यह आपकी किचन को मॉर्डन बना देगा और ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा।

Kitchen shelf decor

image credit- freepik 

दरवाजे या मोतियों वाले पर्दे लगाएं

अगर आप इसे हटाना नहीं चाहती हैं, तो इसे ढक तो सकती ही हैं। कम खर्च में अगर किचना का लुक अच्छा बनाना है, तो मोतियों वाले पर्दे लगाकर इसे सजा दें। इससे अंदर सामान क्या रखा है और किस तरह से रखा गया है, इसपर ध्यान नहीं जाएगा। अगर आप थोड़ा खर्च कर सकती हैं, तो रैक के सामने स्लाइडिंग ग्लास या एक्रिलिक शीट लगवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- छोटी किचन भी दिखने लगेगी मॉर्डन, बस इन चीजों से कम खर्च में सजाएं

Low cost kitchen shelf makeover

ब्लाइंड पर्दे (Kitchen Organization Ideas)

कपड़े वाले पर्दे किचन का लुक खराब कर देते हैं, इसलिए आप इसपर ब्लाइंड पर्दे लगा सकती हैं। यह दिखने में भी अच्छे लगते हैं और किचन का लुक मॉर्डन भी लगता है। पर्दे देखने के बाद लोगों को लगेगा कि शायद, पर्दे के दूसरी तरफ खिड़की होगी, लेकन ऐसा नहीं होगा। यह खुली रैक को छिपाने का सबसे अच्छा तरीका है।

इसे भी पढ़ें- पुरानी किचन की सिंक को दे सकती हैं नया लुक, कम खर्च के लिए बस इन टिप्स को करें फॉलो

Low cost kitchen shelf makeover

डेकोरेटिव टच जोड़ें

अगर आप किचन अलमारी को ढकना नहीं चाहती हैं, तो इसकी सजावट पर ध्यान दें। एक छोटा इंडोर प्लांट और सुंदर मसाला बॉक्स के साथ, लकड़ी की ट्रे और मिनिमल डेकोर पीस जैसी चीजों से ओपन शेल्फ को डिस्प्ले एरिया की तरह से सजा सकती हैं। जिससे लोगों का ध्यान उसपर जाएगा, लेकिन यह खराब नहीं लगेगा।

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन से हो गई हैं बोर? इन 3 स्मार्ट तरीकों से कम खर्च में दें सकती हैं 'क्लोज्ड लुक'

How to hide open kitchen shelves

एक कलर थीम चुनें

रैक को अगर सुंदर दिखाना चाहती हैं, तो थीम का खास ध्यान रखें। जो भी सामान आप किचन में रख रही हैं, डिब्बे से लेकर पेंट तक, सब कुछ एक ही थीम में होने चाहिए। एक ही रंग के कंटेनर और क्रॉकरी रखने से किचन प्रीमियम दिखती है। इसलिए, अगर आप सोच रही हैं कि बजट में किचन के रैक का लुक बदला जाए, तो पहले थीम पर फोकस करें।

Decorating kitchen open shelves

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik,amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
किचन की खुली रैक को लग्जरी लुक कैसे दें?
किचन रैक पर सामान रखते समय खास ध्यान दें, केवल 50 से 60% रैक ही भरें, बाकी खाली रखें- ओवरलोडिंग ही किचन की रैक के लुक को खराब कर देती है। 
किचन की पुरानी पत्थर वाली खुली रैक को मॉर्डन टच कैसे दें?
इसके लिए आप रैक पर वॉलपेपर लगा सकती हैं। इसके अलावा रैक में बर्तन रखने की बजाय पौधे या डेकोरेटिव आइटम रखें। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।