Mon Apr 6, 2026 | Updated 10:38 PM IST HZ Awards 2026
image

छोटी किचन भी दिखने लगेगी मॉर्डन, बस इन चीजों से कम खर्च में सजाएं

छोटी किचन में सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि सामान ज्यादा होने की वजह से इसमें एडजस्ट करके चीजें रखना मुश्किल होता है। यही कारण है कि छोटी किचन भरी हुई लगती है और अव्यवस्थित नजर आती है।
Editorial
Updated:- 2026-02-20, 12:13 IST

आजकल फ्लैट में स्पेस बचाने के लिए बिल्डर किचन को छोटा कर देते हैं। अगर कोई नया घर तैयार कर रहा है और स्पेस कम है, तो लोग किचन का स्पेस कम कर देते हैं। हालांकि, इससे पूरा घर तो मॉर्डन लगता है, लेकिन किचन का लुक खराब हो जाता है। ज्यादातर फ्लैट्स में आपको छोटी किचन देखने को मिलेगी। इससे बाकी कमरों के लिए अधिक जगह मिल जाती है। लेकिन इससे छोटी किचन में सामान सही तरीके से रखा नहीं जाता और जल्दी ही बिखरी हुई और भरी-भरी सी दिखने लगती है। अगर आपके घर की किचन भी छोटी है और यह दिखने में अच्छी नहीं लगती है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन का लुक बदलने के लिए कुछ बजट वाला आइडिया देंगे।

छोटी किचन का लुक कैसे बदलें?

लाइट कलर पेंट या वॉलपेर लगाएं: अगर किचन का लुक बदलना है, तो इसका पेंट इसे सबसे ज्यादा अलग बनाता है। अगर आप वॉलपेपर लगाती हैं, जो यूनिक हो, तो किचन अपने आप अच्छा दिखने लग जाता है। व्हाइट, क्रीम, पेस्टल ग्रीन या लाइट ग्रे कलर का आप पेंट भी करवा सकती हैं। पेंट का खर्च नहीं चाहती हैं, तो इस तरह के वॉलपेपर लगवा लें। दोनों ही किचन की दीवारों का लुक बदल देंगे।

kitchen organization ideas

कैबिनेट या बास्केट में सामान भरकर रखें

जितना ज्यादा सामान किचन में बिखरा रहेगा, उतना ही किचन और भी ज्यादा छोटा लगेगा। अगर आप किचन का सामान किसी बास्केट या कैबिनेट में रखती हैं और किचन की स्लैब खाली रखेंगी, तो इससे किचन अच्छा लुक देगा और छोटा भी नहीं लगेगा। यह किचन को मॉर्डन दिखाने का सबसे बेस्ट तरीका है। आजकल लोग किचन से बाहर ही फ्रिज भी रखते हैं। इससे किचन में और भी ज्यादा स्पेस बन जाता है।

इसे भी पढ़ें- पुरानी किचन की सिंक को दे सकती हैं नया लुक, कम खर्च के लिए बस इन टिप्स को करें फॉलो

modern small kitchen design

अंडर-कैबिनेट लाइट लगाएं

अगर इन सभी चीजों के बाद भी किचन कुछ खाल लुक नहीं दे रहा है, तो आप अंडर-कैबिनेट लाइट लगवा सकती हैं। कैबिनेट के नीचे LED स्ट्रिप लाइट लगवाने के लिए आपको किसी को बुलाने की जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन ऑर्डर करके खुद ही इसे लगवा सकती हैं। इससे पुरानी किचन भी मॉडर्न लगेगी।

budget kitchen makeover

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन से हो गई हैं बोर? इन 3 स्मार्ट तरीकों से कम खर्च में दें सकती हैं 'क्लोज्ड लुक'

ओपन शेल्फ का इस्तेमाल

सारा सामान कैबिनेट में रखने के बाद आपके पास दूसरा ऑप्शन है कि आप ओपन शेल्फ में चीजें सजाएं। खूबसूरत जार, मग या छोटे पौधे आप किचन में रख सकती हैं। यह छोटी किचन को मॉर्डन लुक देने का सबसे बेस्ट तरीका है। इससे किचन ट्रेंडी दिखेगी और किसी का ध्यान भी छोटी किचन पर नहीं जाएगा। लोग आपके किचन की सजावट पर ध्यान देंगे।

decorating small kitchens on a budget

एक जैसे स्टोरेज कंटेनर

अगर आपकी किचन में कैबिनेट नहीं है, तो आप किचन में रखी हुई चीजें बदल सकती हैं। एक जैसे मसाले और दाल के कंटेनर रखें। इन बॉक्स का कलर आपकी किचन की दीवार से कनेक्ट करना चाहिए। इसके साथ ही किचन के सामान को सही तरीके से रखें, ताकि सामान बिखरा हुआ न लगे। यह छोटी किचन को अच्छा लुक देने का सबसे बेस्ट और बजट वाला तरीका है।

ideas for small kitchens

लाइट कलर के वॉलपेपर लगाएं

किचन को बड़ा और मॉर्डन लुक देने के लिए आपको पेंट करवाने की क्या जरूरत है, आप वॉलपेपर से लुक बदल सकती हैं। इसके लिए आपको केवल लाइट रंग के वॉलपेपर का चुनाव करना है। अगर दीवारें नई और साफ दिखती हैं, तो किचन में चाहे कितना भी सामान हो, किचन अच्छा लुक देता है। अक्सर किचन का लुक बदलने के लिए लोग इस तरह के टिप्स फॉलो करते हैं। 

small kitchen decor

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
छोटी किचन हमेशा भरी-भरी और बिखरी हुई क्यों लगती है?
स्लैब पर बहुत ज्यादा सामान रखना इसका सबसे बड़ा कारण होता है।
गंदे दिखने वाले किचन टाइल्स या स्लैब को छिपाया जा सकता है क्या?
आप वॉलपेपर या विनाइल स्टिकर की मदद से इनका लुक बदल सकती हैं। ये वाटरप्रूफ होते हैं और बहुत कम खर्च में किचन का पूरा लुक बदल देते हैं।
छोटी किचन को बड़ा और मॉर्डन कैसे दिखाएं?
हल्के रंग जैसे सफेद, क्रीम, पेस्टल ग्रीन या लाइट ग्रे पेंट किचन में करवाएंगी, तो किचन बड़ी नजर आती है। 
कम खर्च में किचन कैबिनेट को नया लुक कैसे दें?
पुराने कैबिनेट पर पेंट या लैमिनेट स्टिकर लगाकर आप कैबिनेट को नया लुक दे सकती हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।