Fri Mar 27, 2026 | Updated 01:30 AM IST HZ Awards 2026
choti kitchen ke liye cabinate designs

Small Kitchen के लिए बेस्‍ट हैं ये कैबिनेट डिजाइंस, कभी भी फैली हुई नहीं दिखेगी आपकी रसोई

किचन छोटा होता है तो सामान बहुत बिखरा हुआ सा लगता है, लेकिन किचन में सही कैबिनेट डिजाइन का चुनाव किया जाए, तो यह समस्‍या चुटकियों में हल हो सकती है। खासतौर पर जो किचन ओपन होने के साथ-साथ इतने छोटे होते हैं कि केवल एक आदमी के खड़े होने की ही जगह होती है, उनके लिए सही कैबिनेट डिजाइंस और उनके सही एलाइंगमेंट का होना बहुत ज्‍यादा जरूरी होता है। आज हम आपको कैबिनेट की कुछ ऐसी ही डिजाइंस दिखाएंगे, जो आपकी छोटी सी रसोई को भी स्‍पेशियस बना देगी और आपका किचन बिखरा हुआ सा भी नहीं लगेगा। तो चलिए कुछ ऐसे ही कैबिनेट डिजाइंस के बारे में जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-03-26, 21:08 IST

किचन छोटा होता है तो सामान बहुत बिखरा हुआ सा लगता है, लेकिन किचन में सही कैबिनेट डिजाइन का चुनाव किया जाए, तो यह समस्‍या चुटकियों में हल हो सकती है। खासतौर पर जो किचन ओपन होने के साथ-साथ इतने छोटे होते हैं कि केवल एक आदमी के खड़े होने की ही जगह होती है, उनके लिए सही कैबिनेट डिजाइंस और उनके सही एलाइंगमेंट का होना बहुत ज्‍यादा जरूरी होता है। आज हम आपको कैबिनेट की कुछ ऐसी ही डिजाइंस दिखाएंगे, जो आपकी छोटी सी रसोई को भी स्‍पेशियस बना देगी और आपका किचन बिखरा हुआ सा भी नहीं लगेगा। तो चलिए कुछ ऐसे ही कैबिनेट डिजाइंस के बारे में जानते हैं।

सेमी-स्टॉक कैबिनेट्स (Semi-Stock Cabinets)

अगर आप पूरी तरह कस्टम कैबिनेट्स पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहतीं, तो सेमी-स्टॉक कैबिनेट्स एक अच्छा ऑप्शन हैं। ये पूरी तरह से कस्टम नहीं होते, लेकिन इनमें आपको काफी हद तक बदलाव करने की सुविधा मिलती है। जैसे आप अपने हिसाब से दराज, दरवाजों का डिजाइन और कैबिनेट की गहराई का चुनाव सकती हैं। इस तरह के कैबिनेट्स की खास बात यह है कि ये बजट में भी फिट हो जाते हैं और आपकी किचन को एक क्लासी लुक भी देते हैं। छोटे किचन के लिए ये इसलिए बेहतर हैं क्योंकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन्हें थोड़ा बहुत कस्टमाइज कर सकती हैं।

small kitchen storage ideas

स्लैब किचन कैबिनेट्स (Slab Kitchen Cabinets)

अगर आप अपनी छोटी सी किचन को सिंपल और मॉडर्न लुक देना चाहती हैं, तो स्लैब कैबिनेट्स बेस्ट ऑप्शन हैं। इन्हें फ्लैट-फ्रंट कैबिनेट्स भी कहा जाता है, क्योंकि इनका डिजाइन बिल्कुल सीधा और बिना किसी ज्यादा डिटेलिंग के होता है। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये कम जगह में भी साफ-सुथरा और मिनिमल लुक देते हैं। छोटी किचन में ये कैबिनेट्स कम जगह में ज्यादा स्पेस का एहसास कराते हैं।

यह भी पढ़ें- छोटे किचन के लुक को संवार देंगे ये 'Wall Hooks',बर्तनों को टांगने की भी बन जाएगी जगह; यहां देखें डिजाइंस

kitchen cabinet design for small space

ग्लास-फ्रंट किचन कैबिनेट्स (Glass-Front Kitchen Cabinets)

आजकर ग्‍लास फ्रंट वाले किचन कैबिनेट्स का ट्रेंड चल रहा है। इसमें आपको ग्‍लास में भी तरह-तरह के ऑप्‍शन मिल जाएंगे। अगर आप अपनी किचन को थोड़ा स्टाइलिश और ओपन लुक देना चाहती हैं, तो ग्लास-फ्रंट कैबिनेट्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। इनमें आप अपने किचन के खूबसूरत बर्तन, कप या डेकोरेटिव आइटम्स को आसानी से डिस्प्ले कर सकती हैं।

6d23cced2d8c41ed55130366eac69e55

फ्लोटिंग कैबिनेट्स (Floating Cabinets)

फ्लोटिंग कैबिनेट्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं और छोटी किचन के लिए ये एक स्मार्ट चॉइस हो सकते हैं। ये कैबिनेट्स दीवार पर लगे होते हैं और नीचे से खाली रहते हैं, जिससे ऐसा लगता है कि ये हवा में तैर रहे हैं। इससे आपकी किचन ज्यादा खुली और स्पेशियस लगती है।

यह भी पढ़ें- छोटी रसोई को बनाएं स्टाइलिश और स्पेस-सेविंग, देखें L-Shape Kitchen के लेटेस्ट डिजाइंस आइडिया

kitchen cabinets for small kitchen

बीडबोर्ड किचन कैबिनेट्स (Beadboard Kitchen Cabinets)

अगर आप अपनी किचन में थोड़ा ट्रेडिशनल या रस्टिक टच जोड़ना चाहती हैं, तो बीडबोर्ड कैबिनेट्स एक अच्छा विकल्प हैं। इनमें वर्टिकल लाइन होती हैं, जो किचन को एक यूनिक और एलिगेंट लुक देती हैं। ये डिजाइन खासतौर पर कॉटेज या फार्महाउस स्टाइल किचन में बहुत अच्छा लगता है।

choti kitchen ke liye cabinate designs

छोटी किचन को मैनेज करना मुश्किल जरूर होता है, लेकिन सही कैबिनेट डिजाइन और थोड़ी सी प्लानिंग से आप अपनी रसोई को न सिर्फ व्यवस्थित बना सकती हैं, बल्कि उसे खूबसूरत और मॉडर्न भी दिखा सकती हैं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।