Wed Mar 18, 2026 | Updated 01:50 AM IST
herzindagi
best l shape kitchen designs

छोटी रसोई को बनाएं स्टाइलिश और स्पेस-सेविंग, देखें L-Shape Kitchen के लेटेस्ट डिजाइंस आइडिया

Kitchen Design Ideas: छोटी रसोई को बड़ा, स्टाइलिश और स्पेस-सेविंग बनाना चाहती हैं? तो इन लेटेस्ट L-Shape किचन डिजाइन आइडियाज को जरूर देखें। वाइट, मॉड्यूलर, आइलैंड और सिंपल L-शेप किचन डिजाइंस आपकी किचन को देंगे मॉडर्न और ऑर्गनाइज्ड लुक। जानिए कैसे सही कलर, स्टोरेज और लेआउट चुनकर आप अपनी किचन को खूबसूरत, सुविधाजनक और ट्रेंडी बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-17, 21:19 IST

Small Kitchen Design Ideas: घर के कमरों के साथ-साथ रसोई घर का खूबसूरत और स्‍पेशियस होना बहुत जरूरी होता है। आजकल ओपन किचन का फैशन है, मगर ओपन किचन को भी स्‍टाइलिश और स्‍पेशियस लुक देना है, तो आप L शेप किचन बनवा सकती हैं। यह दिखने में भी बहुत अच्‍छी लगती है और इस तरह की किचन में स्‍टोरेज की भी प्रॉब्‍लम नहीं होती है। अगर आप भी घर बनवा रही हैं और किचन डिजाइंस के नए आइडियाज तलाश रही हैं, तो आपको आज हम कुछ बेहतरीन एल-शेप किचन के डिजाइंस दिखाएंगे, जिन्‍हें बनवाकर आप अपनी रसोई को छोटे से बड़ा लुक दे सकती हैं।

व्‍हाइट L-शेप किचन डिजाइन

अगर आपकी सरसोई में कम स्‍पेस है और आप चाहती हैं कि किचन बड़ी नजर आए, तो सबसे पहले तो आपको कलर सलेक्‍शन बहुत ही सावधानी से करना चाहिए। बेस्‍ट होगा कि आप व्‍हाइट कलर का चुनाव करें। व्‍हाइट कलर एल शेप की किचन को बड़ा और खूबसूरत लुक देता है। ऐसे किचन में वॉल और फर्श के टाइल्‍स से लेकर कैबिनेट तक सभी कुछ सफेद रखें। इससे आपकी किचन बड़ी नजर आएगी। वहीं आप ज्‍यादा स्‍टोरेज बनवाकर अपनी किचन को मेसी दिखने से भी बचा सकती हैं।

l shape kitchen design ideas

ग्रीन मॉड्युलर L-शेप किचन डिजाइन

महिलाओं में भ्रम होता है कि केवल बड़ी किचन को ही मॉड्युलर बनवाया जा सकता है, मगर ऐसा नहीं है छोटी किचन को भी आप मॉड्युलर बनवा सकती हैं, खासतौर पर अगर आपकी किचन एल शेप की है, तो उसे मॉड्युलर करवाने से बहुत कम स्‍पेस घिरती है। इसके लिए आप मिंट ग्री कलर का चुनाव करती हैं, तो आपके किचन का डिजाइन एस्‍थेटिक भी लगेगा।

small kitchen design ideas

बड़ी स्‍पेस के लिए L-शेप किचन डिजाइन

अगर आपके किचन में बड़ी स्‍पेस है तो आप एल शेप किचन डिजाइन के साथ एक आइलैंड को भी एडऑन करा सकती हैं। इससे आपको सारा सामान गैस स्‍लैब पर ही नहीं रखना पड़ेगा, बल्कि आपके पास एक आइलैंड होगा, जहां आप एक्‍स्‍ट्रा सामान सेट कर सकती हैं। बहुत बड़ी किचन में अगर एल शेप डिजाइन है, तो वह किचन बहुत खाली-खाली लगेगा। ऐसे में अगर आप अच्‍छे और स्‍पेशियस कैबिनेट्स और वॉल रैक्‍स बनवा लें तो आपके किचन का लुक ही बदल जाएगा। वहीं आइलैंड के होने से आपका काम आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Living Room के डिजाइन आपके घर को देंगे मॉडर्न लुक, कम स्पेस में भी बड़ा दिखेगा आपका होम

new kitchen designs

सिंपल L-शेप किचन डिजाइन

बहुत पैसा खर्च नहीं करना चाहती हैं सिंपल एल शेप किचन बनवाना चाहती हैं, तो आप सिंपल एल शेप में डाउन और अप वुडैन कैबिनेट बनवाकर आपने इस अरमान को पूरा कर सकती हैं। एल-शेप किचन डिजाइन से आपका किचन थोड़ा सेट और सिमटा हुआ नजर आएगा। किचन को बड़ा लुक देने के लिए आपको ब्राइट कलर का चुनाव करना चाहिए। वहीं आपको फर्श पर कोई भी सामान रखने से बचना चाहिए।

modern l shape kitchen designs

L-शेप किचन विद डायनिंग

अगर किचन मीडियम साइज का है और आप एल शेप देने के साथ-साथ उसमें छोटी सी डायनिंग टेबल भी लगा सकती हैं। वहीं ऐसी किचन में आप युटिलिटी कैबिनेट्स भी रूम जितने बड़े बनवा सकती हैं, जहां आप एक मॉल जैसी रैक्‍स बनवा सकें ताकि आपका सारा राशन सेफली किचन में रखा रहे। मगर ऐसा किचन को थोड़ी बड़ी स्‍पेस की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Dining Area के ये मॉडर्न डिजाइन्स घर को देंगे बड़ा लुक, कम बजट में लग्जरी दिखेगा आपका घर

modular kitchen design for small kitchen

यदि आप भी किचन को रेनोवेट करा रही हैं, तो ऊपर दिखाए गए डिजाइंस पर जरा गौरफरमाए। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।