Tue Mar 10, 2026 | Updated 05:28 PM IST
herzindagi
kitchen wall paint designs combination ideas in modern style

Kitchen Wall Paint Designs: किचन की दीवारों को देना चाहती हैं लग्जरी लुक, कैबिनेट्स पर खर्च करने की बजाय करवाएं इस तरह के पेंट डिजाइन, मॉर्डन लगेगा आपका घर

किचन की दीवारें पर अगर सही पेंट करवाया जाए, तो सालों तक इसे बदलने की जरूरत नहीं होगी। किचन के डिजाइन के हिसाब से आपको पेंट का चयन करना चाहिए, जिससे आपकी किचन क्लासी लगे।
Editorial
Updated:- 2026-03-10, 13:45 IST

किचन की दीवारों पर नया पेंट करवाने जा रही हैं, तो पहले सोच लें कि किस तरह का डिजाइन आपकी किचन को मॉर्डन और लग्जरी लुक देगा। किचन वॉल पेंट आइडिया हर किचन के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। यह डिजाइन किचन के आकार और बनावट पर निर्भर करते हैं। उदाहरण के लिए अगर किचन छोटी है, तो इसमें हल्के, सिंपल रंग और कम टेक्सचर वाल पेंट डिजाइन अच्छे लगते हैं। इसके अलावा जिन घरों की किचन बड़ी होती है, इसमें बड़े छाप वाले पैटर्न और गहरे डार्ग रंगों वाले पेंट भी करवा सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे वॉल पेंट डिजाइन बताएंगे, जिससे आपका किचन मॉर्डन और लग्जरी लुक देगा।

दो टोन वाले पेंट डिजाइन

आजकल किचन में टू-टोन पेंट डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसमें किचन में पेंट का 2 रंगों का कॉम्बिनेशन रखा जाता है। इस तरह का डिजाइन छोटी- बड़ी दोनों तरह की किचन में अच्छा लगेगा। छोटी किचन में आप दीवारों की पट्टी और लाइक के बॉर्डर और ऊपर की दीवर पर अलग पेंट करवा सकती हैं। इसके अलावा नीचे चारों तरफ की दीवारों पर एक ही कलर के डिजाइन वाला पेंट करवाएं।

  • इसमें आप व्हाइट + ग्रे का कॉम्बिनेशन रख सकती हैं।
  • क्रीम + ब्राउन या ब्लू + व्हाइट का कॉम्बिनेशन भी किचन में अच्छा लगता है।

kitchen wall paint ideas

इसे भी पढ़ें- Luxury Wall Putty Designs से साधारण किचन को दे मॉर्डन लुक, पुट्टी के ये डिजाइन्स हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड में

ज्योमेट्रिक पैटर्न डिजाइन पेंट

किचन को लग्जरी लुक देने के लिए इस तरह के पेंट डिजाइन पसंद किए जाते हैं। बड़े घरों में आपको किचन में इस तरह का पेंट देखने को मिलेगा। इस तरह के पेंट डिजाइन में लाइन, बॉक्स या त्रिकोण वाले पैटर्न बनाए जाते हैं। इस तरह के डिजाइन की खासियत यह है कि आप छोटी किचन में भी इस तरह का डिजाइन बनवा सकती हैं। इसमें भी आपको रंगों का कॉम्बिनेशन चुनना होता है। आप अपने पसंद की रंगों से इस तरह के पैटर्न बनवाएं। यह किचन में करवाने के लिए बेस्ट आइडिया है।

modern kitchen design

इसे भी पढ़ें- Kitchen Design Ideas: किचन में दरवाजा नहीं है तो क्या हुआ? अपनाएं ये 5 मॉडर्न तरीके, बिना पर्दे के भी मिलेगा क्लासी लुक

हाफ वॉल पेंट डिजाइन

इस तरह के पेंट डिजाइन भी आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। इसमें आपको 2 रंगों से आधी दीवार पेंट करवानी है। हाफ वॉल में भी कई तरह के डिजाइन बनते हैं। आप चाहें तो किचन की एक दीवार को अलग रंग और अन्य दीवारों कोअलग-अलग रंगों का भी करवा सकती हैं। इससे भी किचन मॉर्डन और क्लासी लगता है। आप किचन के साइज के अनुसार हाव वॉल पेंट डिजाइन का चुनाव करें। आप इसमें नीचे डार्क और ऊपर लाइट कलर रखने से किचन साफ-सुथरी और बड़ी दिखती है।

luxury kitchen wall paint

इसे भी पढ़ें- पुरानी किचन के दरवाजे की वजह से घर दिखता है ओल्ड? बिना हटाए इन 5 तरीकों से दे सकती हैं 'मॉडर्न टच

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।