
Holi Festival Home Care Tips: होली की मस्ती में अक्सर हम खुद को तो रंगों से बचा लेते हैं, लेकिन घर की दीवारें रंगों से भीग जाती है। पक्के रंगों के दाग दीवारों से छुड़ाना बहुत मुश्किल होता है और कई बार पेंट ही खराब हो जाता है। अगर आप चाहती हैं कि होली के बाद आपकी दीवारें नए जैसी चमकती रहें, तो रंग खेलने से पहले इन आसान और असरदार तरीकों से उन्हें प्रोटेक्ट करें।

होली शुरू होने से एक दिन पहले, घर के कोनों और दीवारों पर फर्नीचर वैक्स लगाएं, जहां लोग ज्यादा खड़े होते हैं। यह पेंट के ऊपर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है। इससे अगर रंग दीवार पर गिरता भी है, तो वह दीवार के अंदर नहीं समाता और बाद में गीले कपड़े से पोंछते ही साफ हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- पेंट का खर्च बचाएं! इन 4 कमाल के ट्रिक्स से पुरानी दीवारों को बनाएं बिल्कुल नए जैसा चमकदार
जिन दीवारों का पेंट महंगा है या जो मुख्य द्वार के पास हैं, उन्हें आप प्लास्टिक या पुराने पर्दों से ढक सकती हैं। आजकल बाजार में टेप वाली प्लास्टिक शीट्स मिलती हैं जिन्हें आसानी से चिपकाया और हटाया जा सकता है। यह दीवार को 100% सुरक्षित रखने का तरीका है।
अगर आप ज्यादा खर्चा नहीं करना चाहती हैं, तो एक स्प्रे बोतल में थोड़ा नारियल तेल और पानी मिलाकर दीवार के निचले हिस्सों पर हल्का स्प्रे कर दें। तेल की चिकनाहट की वजह से गुलाल या गीला रंग दीवार पर टिक नहीं पाएगा और फिसल कर नीचे गिर जाएगा। हालांकि, यह तरीका सिर्फ ऑयल-बेस्ड पेंट वाली दीवारों पर ही आजमाएं।

इसे भी पढ़ें- रगड़ने के बाद भी दीवार से नहीं हट रहे क्रेयॉन के जिद्दी दाग? ये देसी हैक्स हैं गेम चेंजर, दिवाली से पहले हो जाएगा काम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।