Wed Apr 1, 2026 | Updated 11:25 AM IST HZ Awards 2026
samarth jurel and jannat zubair controversy in laughter chefs 3

'उसकी मां वहां थीं फिर भी...', क्या लाफ्टर शेफ 3 में जन्नत जुबैर संग समर्थ जुरेल ने की घटिया हरकत? वायरल वीडियो पर मचा बवाल

'लाफ्टर शेफ 3' के सेट पर हंसी-मजाक और मस्ती चलती रहती है और इसी वजह से ये शो लंबे समय से ऑडियंस का फेवरेट बना हुआ है, लेकिन फिलहाल इसके सेट से एक ऐसी क्लिप वायरल हो रही है, जिसके चलते समर्थ जुरेल ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। समर्थ ने जन्नत के साथ कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 10:38 IST

'लाफ्टर शेफ' लंबे समय से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। इन दिनों शो का तीसरा सीजन कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट हो रहा है और फैंस इसे जमकर प्यार दे रहे हैं। इस सीजन में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, जन्नत जुबैर, समर्थ जुरेल, अर्जुन बिजलानी, एल्विश यादव, अली गोनी, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश समेत कई कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। शो काफी पॉपुलर है और कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले हंसी-मजाक और मस्ती को फैंस खूब प्यार देते हैं। ऐसे में इसके सेट से आए दिन कोई न कोई क्लिप वायरल होती रहती है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच की बॉन्डिंग ऑडियंस को बहुत पसंद आती है, लेकिन इन दिनों 'लाफ्टर शेफ 3' के सेट से एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है, जिसकी वजह से समर्थ जुरेल को काफी खरी-खोटी सुननी पड़ रही है। इस वायरल वीडियो में समर्थ के जन्नत संग बर्ताव को लेकर लोगों ने उन पर सवाल उठा दिए हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

जन्नत जुबैर संग समर्थ का ये बर्ताव लोगों को नहीं आया पसंद


'लाफ्टर शेफ 3' के सेट से वायरल हुई इस क्लिप में समर्थ, जन्नत को छेड़ते और उनके साथ मजाक करते दिख रहे हैं, मजाक-मजाक में वो जन्नत के पैर से सैंडल निकालने की कोशिश करते हैं और यूजर्स को उनकी ये हरकत पसंद नहीं आई। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का समर्थ पर गुस्सा फूटा है। लोगों का कहना है कि जन्नत इस वीडियो में काफी अनकम्फर्टेबल नजर आ रही हैं, लेकिन समर्थ रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने ये भी कहा कि मेकर्स जबरदस्ती जन्नत और समर्थ के बीच लव एंगल दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कुनिका सदानंद के बेटे ने वैलेंटाइन वीक में अपनी 'लेडी लव' के साथ पोस्ट कीं रोमांटिक फोटोज, यूजर्स बोले- ये तो पक्का फरहाना भट्ट है

सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी समर्थ जुरेल की क्लास

samarth jurel controversy in laughter chefs 2
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स समर्थ की क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "उसकी मां वहां मौजूद थी, फिर भी इसने ऐसा बर्ताव करने की हिम्मत की।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "वहां मौजूद लोग उसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं कर रहे हैं, क्या उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि जन्नत असहज महूसस कर रही है।" एक और यूजर ने लिखा,"अली गोनी, करण कुंद्रा, ये इंसान अपनी घटिया हरकते बंद नहीं करने वाला। जब तक कोई इस रोकेगा नहीं, ये ऐसे ही करता रहेगा।"

यह भी पढ़ें- 'पीछा कर रोका और फिर...', टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और भाई अयान पर हाईवे पर हमला; इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को दी जानकारी


इस वीडियो के वायरल होने के बाद समर्थ लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। हालांकि, कई लोगों का कहना है कि ये मजाक था और समर्थ के इरादे गलत नहीं थे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।