
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के वक्त धर्म अलग होने की वजह से काफी बवाल हुआ था। यहां तक कि सोनाक्षी ने जब वेडिंग फोटोज पोस्ट की थीं, तो ट्रोलर्स के कमेंट्स से बचने के लिए उन्होंने कमेंट्स सेक्शन की बंद कर दिया था। इस बात का जिक्र सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। आज इन दोनों की गिनती बी टाउन के क्यूट कपल्स में होती है। जहीर अक्सर सोनाक्षी के साथ प्रैंक करते नजर आते हैं और इनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। जब इनकी शादी हुई थी, तो कहा जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी के दोनों भाई इस शादी के खिलाफ हैं। इनकी वेडिंग को लेकर कई मीम्स भी बने थे और दोनों का रिश्ता ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया था। हाल ही में अब शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी पर एक बार फिर से खुलकर बातें की हैं और खुले शब्दों में इनकी शादी को सपोर्ट किया है। चलिए आपको बताते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है?
View this post on Instagram
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के वक्त सोशल मीडिया पर कई दावे किए गए कि शत्रुघ्न सिन्हा दोनों की शादी के खिलाफ हैं। हालांकि, वो मजबूती से अपनी बेटी के साथ खड़े नजर आए। हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान उन्होंने एक बार फिर सोनाक्षी और जहीर की शादी को खुले तौर पर सपोर्ट किया है। एंकर ने उनसे पूछा कि कुछ वक्त पहले आपकी बेटी का विवाह हुआ, सब ठीक-ठाक है, तो उन्होंने कहा बिल्कुल सब ठीक है, लेकिन आज आप ये सवाल लाए हैं, तो मैं इसका जवाब दे दी दूं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "हम बहुत खुश हैं, सोनाक्षी की जो शादी हुई है, सोनाक्षी और जहीर दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं। सबसे बड़ी और अहम बात ये है कि हमने जो कुछ भी किया है, कोई गैर-कानूनी काम नहीं किया है और संविधान के खिलाफ नहीं गए हैं हम, बच्चे जवान हैं और अगर उनकी पसंद है, वो खुश हैं तो मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी...हमें उनका साथ देना चाहिए और मैं पूरे दिल से चट्टान की तरह उनके साथ हूं।"
यह भी पढ़ें- कौन हैं जहीर इकबाल, जिनकी दुल्हन बनने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!
View this post on Instagram
सोनाक्षी और जहीर की शादी के वक्त इंटरनेट पर मानो ट्रोलर्स की बाढ़ आ गई थी। हर ओर से न केवल इन दोनों को ट्रोल किया जा रहा था, बल्कि इनके परिवार को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया गया था। उस वक्त भी शत्रुघ्न सिन्हा ने दोनों की इंटरफेथ वेडिंग पर कहा था कि इसमें परेशानी वाली कोई बात नहीं है, इस शादी को ज्यादा लाइमलाइट क्यों मिल रही है, ये सब जानते हैं। हमारे परिवार को जान-बूझकर इस तरह की बातों का शिकार बनाया जा रहा है, लेकिन मैं अपने परिवार के खिलाफ कोई हमला बर्दाश्त नहीं करूंगा। उन्होंने ये भी साफ किया था कि वो सोनाक्षी की खुशी में खुश हैं और उन्हें पूरा यकीन है कि जहीर, सोनाक्षी को खुश रखेगा। बता दें कि जहीर और सोनाक्षी ने 23 जून, 2024 को शादी की थी।
यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: एक-दूजे के हुए सोनाक्षी-जहीर, देखें बॉलीवुड के नए स्टार कपल की वेडिंग तस्वीरें
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Sonakshi Sinha
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।