बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने अपने परिवार और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर मैरिज कर ली है। सोनाक्षी ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में शत्रुघ्न सिन्हा बेटी का हाथ थामे नजर आए। बता दें कि शादी के बाद ही कपल ने मुंबई के दादर स्थित शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में रिसेप्शन पार्टी रखी है।
बताया जा रहा है कि करीब 1000 गेस्ट इस पार्टी में शामिल होंगे, यह पार्टी सुबह 4 बजे तक चलने वाली है। बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
शादी के दौरान कपल बेहद खुश नजर आ रहा है। सोनाक्षी को अपने पिता के साथ गले मिलते हुए देखा जा सकता है। इससे यह बात सच है कि उनका परिवार इस रिश्ते से बेहद खुश है।
एक्ट्रेस ने रजिस्टर मैरिज के दौरान क्रीम कलर की साड़ी पहनी हैं। वहीं जहीर भी सफेद कलर के कुर्ते में बेहद सुंदर लग रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की तस्वीरों के साथ लिखा है, 'आज ही के दिन सात साल पहले (23.06.2017) को हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार का सबसे शुद्ध रूप देखा और इसे कायम रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत में रास्ता दिखाया है। इस लम्हे तक पहुंचाया है, जहां हम दोनों परिवारों और दोनों ईश्वर के आशीर्वाद से अब पति और पत्नी हैं।'
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर कपल की शादी की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें उन्हें गले मिलते हुए देखा जा सकता है। कपल इस वीडियो में बेहद खुश नजर आ रहा है।
हल्दी-मेहंदी सेरेमनी में खूब एंजॉय करते हुए दिखा कपल। सेरेमनी की तस्वीरें सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम रत्नासी के दोस्त जफर अली मुंशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। फंक्शन में सोनाक्षी ने रेड ब्राउन कलर का आउटफिट पहना है। वहीं जहीर ट्रेडिशनल कुर्ते पजामे में नजर आए हैं।
सोशल मीडिया पर पिछले दो-तीन दिनों से उनके घर रामायणा का वीडियो सामने आया था। एक तरफ जहां दोनों के परिवार में अनबन की चर्चा हो रही थी, वहीं दूसरी तरफ सोनाक्षी का घर देखकर लोगों ने अपनी राय पूरी तरह बदल ली। दुल्हन की तरह सजे घर को देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि सोनाक्षी का परिवार उनके रिश्ते को लेकर नाराज है।
शादी से पहले कपल ने बैचलर पार्टी ऑर्गेनाइज की है। जहीर ने दुबई में दोस्तों संग अपनी बैचलर पार्टी का जश्न मनाया। उनके पहले सोनाक्षी ने 17 तारीख को बैचलर पार्टी की थी। एक्ट्रेस से मंडे नाइट में हुमा कुरैशी और अपने करीबी दोस्तों के साथ शादी की थी। वहीं जहीर इकबाल ने भी अपने बॉयज गैंग के साथ पार्टी की थी। जहीर ने दुबई में दोस्तों संग अपनी बैचलर पार्टी का जश्न मनाया।
इसे भी पढ़ें- कौन हैं जहीर इकबाल, जिनकी दुल्हन बनने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें चल रही थी। शुरुआत में ये भी कहा गया कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी के लिए राजी नहीं थे। लेकिन जब बीते दिनों दोनों परिवार एक साथ देखा गया, तो पता चला कि उनके बीच सबकुछ ठीक है। इस बीच अंतर-धार्मिक शादी करने पर सोनाक्षी को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही थी। सवाल उठ रहे थे कि क्या वह शादी के बाद धर्म परिवर्तन करेंगी। इस सवाल का जवाब जहीर के पिता रतनसी इकबाल ने दिया है। बीते दिनों रतनसी इकबाल ने पहली बार कपल की शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर टिप्पणी की है।
रतनसी इकबाल (Zaheer Iqbal Father) ने पहली बार मीडिया के सामने आकर सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर कहा कि सोनाक्षी निश्चित रूप से धर्म नहीं बदलेंगी। दोनों दिल से जुड़े हुए हैं, यहां धर्म का कोई सवाल ही नहीं है। मैं केवल मानवता में विश्वास करता हूं। हम हिंदू भगवान में विश्वास करते हैं और मुस्लिम अल्लाह में विश्वास करते हैं। हम सभी पहले इंसान हैं, बाद में धर्म आता है।। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है।
साल 2022 में फिल्म 'डबल एक्सएल' में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने स्क्रीन शेयर की थी। माना जा रहा है कि दोनों तभी से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जहीर के पिता इकबाल रतनसी सलमान खान के दोस्त हैं। वे व्यापारी भी हैं। जहीर अपने पिता का बिजनेस भी संभालते हैं।
जहीर इकबाल पहली बार साल 2019 में 'नोटबुक' (Notebook Film) में नजर आए थे। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ प्रनूतन बहल नजर आई थीं। नितिन कक्कड़ द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म, 15 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन यह फ्लॉप हो गई थी।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-sonakshi, zaheer,pallav_paliwal_insta official
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।