Sun Mar 22, 2026 | Updated 04:55 AM IST HZ Awards 2026
virosh

विरूष्का और रालिया के बाद अब VIROSH नाम का शोर, क्या आप जानते हैं कैसे बनते हैं 'कपल हैशटैग'?

रश्मिका मंदाना द्वारा साझा किए गए 'विरोज' हैशटैग के ट्रेंड होने के बाद, यह लेख बताता है कि सेलिब्रिटी कपल हैशटैग कैसे बनते हैं। विरुष्का और रालिया जैसे नामों की तरह, ये दो नामों को जोड़कर बनाए गए पोर्टमैंटू होते हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 17:38 IST

अभी हाल ही में रश्मिका मंदांना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें उन्होंने एक नए हैशटैग के बारे में बताया है। यह हैशटैग इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस हैशटैग का नाम है virosh। इससे पहले भी सेलिब्रिटीज के कई हैशटैग काफी प्रसिद्ध हुए हैं। जैसे - अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का विरुष्का और आलिया भट्ट रणबीर का रालिया। इसी तरह सिद्धार्थ और कियारा के सीड-कियारा। ऐसे में अब Virosh हैशटैग जब से ट्रेंड में आया है तब से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इन हैशटैग को बनाने के पीछे का क्या गणित है, इन्हें कैसे तैयार किया जाता है? अगर आप भी यह जानना चाहती हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इन हैशटैग को कैसे तैयार करते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

कैसे तैयार किए जाते हैं कपल हैशटैग?

बता दें कि दो अलग-अलग शब्दों के नाम को इस तरह जोड़ना की एक नया और अर्थपूर्ण शब्द निकल कर आए उन्हें पोर्टमैंटू  कहते हैं। ऐसे में इन्हें बनाने के कई तरीके होते हैं।

rashmika vijay (2)

प्रीफिक्स प्लस सफिक्स यानी पहले व्यक्ति के नाम का शुरुआती हिस्सा और दूसरे व्यक्ति के नाम का आखिरी हिस्सा लिया जाता है।

सबसे पहले उस नाम को रखते हैं, जो सुनने में ज्यादा कैची होता है, जैसे विराट और अनुष्का के मामले में विरुष्का। ये बोलने में ज्यादा आसान है ,वहीं विराट का वी भी थोड़ा अट्रैक्टिव लगता है।

कई बार यह नाम कपल्स खुद नहीं बल्कि उनके फैन सोशल मीडिया पर खुद बना देते हैं, जो ऑफिशियल बन जाते हैं।

इसे भी पढ़ें - रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस के नाम लिखा प्यार भरा मैसेज

क्यों ट्रेड करता है यह हैशटैग?

बता दें कि शादी की तस्वीर, वीडियो आदि यादों को एक ही जगह पर खोजने के लिए यूनिक हैशटैग तैयार किए जाते हैं। 

virat anushka

आजकल कलाकार ही नहीं बल्कि आम लोग भी इन हैशटैग्स के जरिए अपनी शादी को यादगार बना रहे हैं। जब दो लोग मिलते हैं तो वह अपनी शादी का इंटरेस्टिंग बनाने के साथ-साथ अपने नाम को भी सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में इन हैशटैग्स के जरिये अपने मूमेंट को सेलिब्रेट किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें - Assi Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू की फिल्म ने ओपनिंग डे पर गाड़े झंडे या रही सुस्त, जानें पहली दिन की कितनी कमाई?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।