Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Live Updates : सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज यानी 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब मुंबई के दादर में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में रिसेप्शन पार्टी की गई। पार्टी में जहीर के पिता समेत कपल की बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी को भी मीडिया के सामने पोज करते हुए देखा गया। साथ ही, हनी सिंह, रविंना टंडन, संजय लीला भंसाली, सायरा बानो और सिद्धार्थ जैसे कई बड़े स्टार्स भी पार्टी में शामिल हुए।
कपल को रिसेप्शन पार्टी में एक साथ एंट्री करते हुए देखा गया। जहीर ने अपनी पत्नी के लिए गेट खोला। इस रोमांटिक पल ने हर किसी का ध्यान अपनी और ले लिया। कपल ने रिसेप्शन पार्टी में भी सिंपल और एथनिक लुक का ही सिलेक्शन किया है। सोनाक्षी पार्टी में लाल रंग की साड़ी, सिंदूर और जूड़े में बेहद सुंदर लग रही थी। सोनाक्षी पूरे हिंदू रिती रिवाज के जोड़े में पार्टी में शामिल हुई।
पार्टी में अनिल कपूर और चंकी पांडे को साथ में पोज देते हुए देखा गया है। अनिन कपूर ने पार्टी के लिए ब्लैक कलर के कपड़ों का चयन किया। जिसमें वह एकदम कूल नजर आ रहे हैं। वहीं चंकी पांडे भी ब्लू कलर के ब्लेजर में काफी डैशिंग लग रहे थे।
मुंबई के दादर स्थित शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में रिसेप्शन पार्टी में बड़े-बड़े स्टार्स पहुंचे। मीडिया के सामने स्टार्स को पोज देते हुए देखा गया है। कपल की सबसे अच्छी दोस्त हुमा कुरैशी भी पार्टी में गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आई। उन्होंने साड़ी के साथ गोल्डन कलर का लॉन्ग श्रग भी कैरी किया है।
काजोल को पार्टी में अकेले आते हुए देखा गया है। उनके साथ अजय देवगन और उनके परिवार किसी भी सदस्य को साथ में नहीं देखा गया।
सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। इस पार्टी में हुई मुलाकात के बाद दोनों मिलने लगे थे। दोनों ने साथ में कई बॉलीवुड पार्टीज में भी शिरकत की थी। इन सब कारणों से ये चर्चा तेज हो गई थी कि सोनाक्षी और जहीर रिलेशनशिप में हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी शादी के जश्न में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस के बांद्रा स्थित घर पहुंच चुकी हैं। सोनाक्षी की शादी न ही मुस्लिम रीति-रिवाज से और न ही हिंदू धर्म के अनुसार हुई। यह शादी 1954 के स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत एक रजिस्टर्ड मैरिज की गई है। इसका दोनों ही धर्मों से कोई लेना-देना नहीं है।
View this post on Instagram
पार्टी में आने वाले गेस्ट के लिए गिफ्ट की भी व्यवस्था की गई है। रिसेप्शन के बाद मेहमानों को यह तोहफे दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि शादी का सबसे पहला कार्ड सलमान खान को दिया गया था।
View this post on Instagram
सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की तस्वीरों के साथ लिखा है, 'आज ही के दिन सात साल पहले (23.06.2017) को हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार का सबसे शुद्ध रूप देखा और इसे कायम रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत में रास्ता दिखाया है। इस लम्हे तक पहुंचाया है, जहां हम दोनों परिवारों और दोनों ईश्वर के आशीर्वाद से अब पति और पत्नी हैं।'
शत्रुघ्न सिन्हा भी शादी में सोनाक्षी के बिल्कुल पीछे खड़े थे। बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की है हैं। इसके बाद मुंबई के दादर स्थित शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में रिसेप्शन पार्टी होगी। बताया जा रहा है कि करीब 1000 गेस्ट इस पार्टी में शामिल होंगे। बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
हनी सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हनी सिंह दोस्त सोनाक्षी सिन्हा का वेंडिग अटेंड करने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं।
View this post on Instagram
'औरों में कहां दम था' के प्रमोशन के दौरान तब्बू ने सोनाक्षी और जहीर की पार्टी में अपनी मौजूदगी की पुष्टि की।
आज सोनाक्षी संग जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस दौरान दुल्हे राजा की पहली झलक कैमरे में कैद हुई।
View this post on Instagram
सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा को अपने आवास से विवाह के लिए रवाना होते हुए स्पोट किया गया।
कुछ समय में सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। सोनाक्षी पहले ही अपने घर से जहीर के घर बांद्रा के लिए रवाना हो चुकी हैं, जहां कुछ देर में रजिस्टर्ड शादी होगी।
View this post on Instagram
प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने सोनाक्षी और जहीर इकबाल को तोहफे भेजे. यह जोड़ी आज शादी के बंधन में बंधने वाली है।
सोनाक्षी और जहीर की शादी से पहले पुजारी को सिन्हा निवास पर देखा गया।
View this post on Instagram
जल्द ही जहीर इकबाल से शादी करने वालीं सोनाक्षी सिन्हा को उनके आवास पर देखा गया। अपनी टीम से बात करते समय वह मुस्कुरा रही थीं।
View this post on Instagram
मीडिया में कुछ दिनों से कई ऐसी खबरें भी सामने आईं, जिसमें ये कहा जा रहा था कि इस शादी से एक्टर और पापा शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी के भाई लव-कुश खुश नहीं थे, लेकिन जहीर के साथ शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों हंसकर बातें कर रहे हैं. सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां पूनम सिन्हा को साथ में उनके घर में पूजा करते भी देखा गया।
अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ पूजा करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा पैप्स से इंटरैक्ट होते हुए नजर आईं।
सोनाक्षी की शादी से ठीक पहले सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा ने अपने घर 'रामायाणा' में पूजा-पाठ करवाई।
सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में दिखी हैं। रिपोर्ट्स का दावा है कि सोनाक्षी के रिसेप्शन पार्टी में सीरीज की पूरी स्टार कास्ट पहुंच सकती है। गेस्ट लिस्ट में सोनाक्षी और जहीर की क्लोज फ्रेंड हुमा कुरैशी का नाम भी शामिल है। हुमा दोनों के साथ क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं। पार्टी में एक्ट्रेस के खास दोस्त आयुष शर्मा और वरुण शर्मा भी शामिल हो सकते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोनाक्षी की खास दोस्त हुमा कुरैशी भी अपने भाई साकिब सलीम के साथ सोनाक्षी सिन्हा के घर पहुंचीं।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी को लेकर उनके फैंस काफी उत्सुक हैं और हर कोई एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को दुल्हन के रूप में देखना चाहता हैं।
इसे भी पढ़ें - करोड़ की मालकिन हैं सोनाक्षी सिन्हा, देखें उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की एक झलक
View this post on Instagram
वहीं इस शादी से पहले प्री-वेडिंग सेरेमनी की जानकारी समाने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस शादी के लिए सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा का जुहू स्थित बंगला 'रामायण' को दुल्हन की तरह सजाया गया हैं और इस समय उनके बंगले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सोनाक्षी ने अपने हाथों में पतिदेव जहीर के नाम की मेंहदी भी लग चुकी है और इस मेहंदी फंक्शन की कुछ तस्वीर ही सोशल मीडिया पर आई है।
यह शादी सिविल मैरिज होने वाली हैं और इस बात का खुलासा जहीर इकबाल के पापा इकबाल रतनसी ने किया हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जहीर इकबाल के पापा इकबाल रतनसी ने बताया कि यह शादी न तो हिंदू और इस्लाम के धर्म के मुताबिक नहीं होगी। यह शादी विशेष विवाह अधिनियम, 1954 (The Special Marriage Act, 1954 ) के मुताबिक होगी और इसके लिए सारी लीगल कार्रवाई पूरी हो गयी हो गयी है।
सोनाक्षी और जहीर आज रजिस्टर मैरिज करेंगे और इसके बाद शाम को मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन इस शादी का रिसेप्शन होगा। जहां दोनों के परिवारों के सदस्य और कई खास लोग इसमें शामिल होंगे।
इसे भी पढ़ें- कौन हैं जहीर इकबाल, जिनकी दुल्हन बनने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit - pallav_paliwal, Jafer Ali Munshi, sonakshi_insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।