
Suraj Barjatya Daughter Wedding Reception: 'हम आपके हैं कौन', 'मैंने प्यार किया' और 'हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्में बनाने वाले हिंदी फिल्मों के दिग्गज प्रोड्यूसर सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा बड़जात्या का कल मुंबई में रिसेप्शन था। सूरज बड़जात्या लंबे समय से इंडस्ट्री में हैं और उनकी एक खास पहचान है। ऐसें में ईशा और अभिषेक के वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का मेला लगा। रेखा, आमिर खान, सलमान खान और रानी मुखर्जी समेत कई बड़े सेलिब्रिटीज इस फंक्शन का हिस्सा बने। इसके बाद से ईशा बड़जात्या इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि ईशा कौन हैं, वो क्या करती हैं और क्या वो भी अपने पापा की तरह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हैं या नहीं?
View this post on Instagram
ईशा बड़जात्या की उम्र 28 साल बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा अपनी फैमिली के प्रोडक्शन हाउस यानी राजश्री प्रोडक्शन हाउस से क्रिएविट और बिजनेस फील्ड में जुड़ी हुई हैं। उनके पिता बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर हैं और राजश्री प्रोडक्शन हाउस पारिवारिक कहानियों पर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। ईशा बड़जात्या की मां विनीता बड़जात्या आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। ईशा बड़जात्या के पति का नाम अभिषेक है। हालांकि, उनके प्रोफेशन के बारे में खास जानकारी नहीं मिलती है। रिसेप्शन में ईशा बड़जात्या जहां चमकदार सिल्वर साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं अभिषेक डार्क ब्लू सूट और रेड टाई में दिखाई दिए। बात अगर ईशा की नेटवर्थ की करें, तो उनकी नेटवर्थ के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिलती है। बता दें कि सूरज बड़जात्या ने साल 1986 में विनीता बड़जात्या ने शादी की थी। उनके तीन बच्चे ईशा, अवनीश और देवांश हैं। साल 2019 में उनके बेटे देवांश की शादी हुई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे।
View this post on Instagram
राजश्री प्रोडक्शन के मालिक और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा बड़जात्या की शादी गुपचुप तरीके से हुई। नए जोड़े के रिसेप्शन में पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा। इनके रिसेप्शन में सलमान खान, आमिर खान, रेखा, रानी मुखर्जी, विक्की कौशल, अनिल कपूर, अनुपम खेर, तब्बू, राजकुमार हिरानी, सोनू सूद, सुप्रिया पाठक, इम्तियाज अली, उदित नारायण, सोनाली बेंद्रे, नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी, सनी देओल, शान, बोनी कपूर और दिलीप जोशी समेत कई सितारों ने शिरकत की।
यह भी पढ़ें- कृतिका कामरा से पहले गौरव कपूर ने इस एक्ट्रेस से की शादी, जानें उनकी पहली पत्नी कीरत भट्टल कौन हैं?
ईशा बड़जात्या कल से अपने रिसेप्शन को लेकर सुर्खियों में हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Pallav Paliwal
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।