
जब भी अरिजीत सिंह का नाम लिया जाता है तो हमारे जहन में अक्सर उनके कई सुपरहिट गाने आ जाते हैं। जैसे तुम ही हो, चंदा मेरेया, हमारी अधूरी कहानी, ये गाने न केवल रुह को छू लेने वाले हैं बल्कि हमारे मन को भी शांत करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि अरिजीत किंग ऑफ रोमांस और मेलोडी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सिर्फ उदास या रोमांटिक गाने ही नहीं बल्कि इनकी आवाज पार्टी की जान भी है। जी हां, जब भी पार्टी की बात आती है तो अरिजीत सिंह की आवाज वहां भी जादू बिखेर देती है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि ऐसे कौन से डांस फ्लोर गाने हैं जो लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अरिजीत के कौन से गाने हैं, जो डांस फ्लोर पर भी आग लगा देते हैं। पढ़ते हैं आगे...
फिल्म वार मूवी का गाना घुंघरू अब एक पार्टी एंथम बन चुका है। रितिक रोशन के डांस स्टेप के साथ अरिजीत की स्टाइलिश आवाज ने इस गाने को एक बेहद ही अलग रुख दे दिया है। जैसे गाना बजता है लोग खुद-ब-खुद थिरखना शुरू कर देते हैं।
-1769590413258.jpg)
फिल्म बेफ्रिके का गाना नशे सी चढ़ गई आज भी क्लब और शादियों में सबसे ज्यादा बजने वाला गानों में से एक है। इसकी बीट्स और अरिजीत का हल्का-फुल्का अंदाज परफेक्ट डांस ट्रैक बनता है।
यदि आप मस्ती और एनर्जी से भरपूर गाने सुनना चाहती हैं तो फिल्म कलंक का गाना फर्स्ट क्लास बेहद क्लासिक मसाला सॉन्ग है। इसमें अरिजीत ने न केवल एनर्जी डाली है बल्कि यह गाना महफिल में जोश भी भर देता है।
इसे भी पढ़ें - Koel Roy Kaun Hain:अरिजीत सिंह की दूसरी पत्नी कोयल रॉय कौन हैं? तलाक के बाद सिंगर ने की थी दूसरी शादी
सूरज डूबा है यारों रॉय फिल्म का गाना रात भर पार्टी करने वालों की पहली पसंद है। यह गाना लोगों के मन में जोश से भर देता है।
-1769590386096.jpg)
यदि आप मॉडर्न का फ्यूजन चाहते हैं तो अरिजीत सिंह का गाना सैटरडे सैटरडे जो कि हम्टी शर्मा की दुल्हनिया मूवी का है, बेहद ही अच्छा है। हर शनिवार पार्टी की शुरुआत इसी गाने से होती है। हालांकि इसमें अरिजीत का साथ बादशाह ने भी दिया है, लेकिन अरिजीत की आवाज से यह गाना एकदम ही ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।
इसे भी पढ़ें - Arijit Singh Retirement: 'ये सफर खूबसूरत था...',अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा; संघर्ष के बाद बने थे हर दिल की आवाज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।