Wed Mar 4, 2026 | Updated 06:28 AM IST
herzindagi
image

Holi Song: होली के इस गाने पर हैं 1 बिलियन से ज्यादा यूट्यूब व्यूज, अमिताभ बच्चन-रेखा ने नहीं इस फिल्मी जोड़ी ने लगाए हैं ठुमके

होली का त्यौहार अपने साथ मस्ती और धमाल लेकर आता है और इस सब के बीच जब तक आप होली प्लेलिस्ट पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर थिरके नहीं, तब तक तो ये त्यौहार अधूरा लगता है। यूं तो होली के कई बॉलीवुड ट्रैक्स फेमस हैं, लेकिन 2 मिनट 52 सेकंड का इस गाने के यूट्यूब पर 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ये 'बलम पिचकारी' या 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' है, तो आप गलत हैं।    
Editorial
Updated:- 2026-03-03, 11:18 IST

होली के त्यौहार में जितना जरूरी अपनों का साथ और घर के बने लजीज पकवान हैं, उतना ही जरूरी मस्ती और धमाल भी है। हवा में उड़ते गुलाल और अलग-अलग रंगों में रंगे अपनों के बिना भी ये खास त्यौहार अधूरा ही है। होली के त्यौहार पर जब अपनों का साथ हो, तो फिर बॉलीवुड होली सॉन्ग पर थिरकना तो बनता है। जब तक फुल वॉल्यूम में बॉलीवुड होली प्लेलिस्ट न चले, तब तक मजा नहीं आता है। बॉलीवुड फिल्मों में एक से बढ़कर एक कई ऐसे गाने हैं, जिन्हें आप होली पार्टीज की जान कहें, तो गलत नहीं होगा। यूं तो बलम पिचकारी, सोनी-सोनी, रंग बरसे और होली खेले समेत कई ऐसे गाने हैं, जो होली के मौके पर सभी को याद आ जाते हैं, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि इन सबके अलावा एक ऐसा होली ट्रैक है, जो लोगों का फेवरेट है और यूट्यूब पर इसके बिलियन्स में व्यूज हैं। क्या आप इस गाने को पहचान पाए, अगर नहीं तो कोई बात नहीं, हम आपको बता देते हैं कौन-सा है ये होली ट्रैक?

आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म का होली ट्रैक है बहुत पॉपुलर

आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी को फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आती है। इसकी जोड़ी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में नजर आई थी और इस फिल्म का होली ट्रैक बद्री की दुल्हनिया सालों से फैंस का फेवरेट बना हुआ है। इस गाने में वरुण धवन और आलिया भट्ट ने जमकर ठुमके लगाए थे और दोनों का धमाकेदार अंदाज सभी को बहुत पसंद आया था। ये गाना लगभग 9 सालों से सभी की होली प्लेलिस्ट में शुमार है और यूट्यूब पर इसे 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 2 मिनट 52 सेकेंड के इस गाने में देव नेगी, नेहा कक्कड़, मोनाली ठाकुर और इक्का ने आवाज दी है औ तनिष्क बागची ने इसे कंपोज किया है।

यह भी पढ़ें- Holi 2026: इस बार इन 5 कपल्स के घर मनेगी 'पहली होली', शादी की शहनाई के बाद अब उड़ेगा गुलाल

फैंस के फेवरेट हैं ये होली सॉन्ग


वैसे सिर्फ ये ही नहीं और भी कई होली सॉन्ग हैं, जो सालों से फैंस के फेवरेट बने हुए हैं और हर होली पार्टी की जान होते हैं। बलम पिचकारी (ये जवानी है दीवानी), होली खेले रघुवीरा(बागवान), होली के दिन (शोले), अंग से अंग लगाना(डर), सोनी-सोनी( मोहब्बते), लेट्स प्ले होली(वक्त) और रंग बरसे (सिलसिला) समेत कई ऐसे गाने हैं, जो होली के दिन आपको हर गली-मोहल्ले और होली पार्टीज में बजते हुए सुनाई दे जाएंगे।

 

 

 

यह भी पढ़ें- होली है! इन 10 सुपरहिट गानों के बिना अधूरा है रंगों का त्योहार, आज ही अपनी प्लेलिस्ट में करें शामिल


बॉलीवुड के होली ट्रैक्स बेशक होली पार्टीज की जान होते हैं और सालों से हिंदी फिल्मों में एक से बढ़कर एक होली गाने फैंस को बहुत पसंद आते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।