Wed Mar 18, 2026 | Updated 01:57 AM IST
herzindagi
Nora Fatehi double meaning song lyrics

नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर लगा अश्लीलता फैलाने आरोप, डबल मीनिंग लिरिक्स पर मचा हंगामा; लोग बोले- ये शर्मनाक है

Nora Fatehi Song Controversy: नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' को इन दिनों जमकर ट्रोल किया जा रहा है। गाने के डबल मीनिंग लिरिक्स के चलते इसकी खूब आलोचना की जा रही है। यूजर्स का कहना है कि इस गाने ने अश्लीलता की सारी हदें ही पार कर दी हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि बढ़ते विवाद के चलते अब गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा लिया गया है।  
Editorial
Updated:- 2026-03-17, 17:09 IST

नोरा फतेही यूं तो अक्सर अपने धमाकेदार डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार वो अपने नए आइटम नंबर के लिरिक्स को लेकर विवादों में हैं। नोरा फतेही का सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज होने के साथ ही विवादों में घिर गया है। साउथ की अपकमिंग फिल्म 'केडी:द डेविल' के इस गाने के लिरिक्स काफी अश्लील हैं। इस सॉन्ग में डबल मीनिंग वर्ड्स की भरमार है और यही वजह है कि इसे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने तो ये तक कहा कि ये शायद फिल्म इंडस्ट्री का अब तक का सबसे अश्लील गाना है और इस बार तो हद ही पार हो गई है। हालांकि, अब बढ़ते विवाद के चलते इस गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा लिया गया है, लेकिन इसके बाकी वर्जन अभी भी यूट्यूब पर मौजूद हैं। इसका हिंदी वर्जन अब यूट्यूब पर नजर नहीं आ रहा है चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विवादों में है नोरा फतेही का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके'

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के डांस नंबर 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर खूब कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है। इस गाने के अश्लील लिरिक्स, डबल मीनिंग और सजेस्टिव डांस मूव्स की वजह से इसकी खूब फजीहत हो रही है। इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब बैकलैश मिल रहा है और लोगों का कहना है कि इस गाने ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर ही हैं। गाने में नोरा बैकअप डांसर्स के साथ परफॉर्म करती नजर आ रही हैं और गाने की सेटिंग एक डांस बार में हैं। इस गाने में संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं और जब इसका लिरिकल वीडियो रिलीज हुआ, तो लोग हैरान हो गए। फेमस सिंगर अरमान मलिक ने भी इस गाने पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि ये गाना उनकी फीड पर आया और इसे सुनने के बाद उन्होंने ये कंफर्म करने के लिए इसे दोबारा प्ले किया कि क्या वाकई उन्होंने सही सुना है या उनसे सुनने में कोई गलती हुई है? बता दें कि इस गाने को सिंगर मंगली ने गाया है, अर्जुन जन्या ने संगीत दिया है और रकीब आलम ने इसे लिखा है।

यह भी पढ़ें- 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा नहीं बनेंगी 'मधुबाला' की बायोपिक का हिस्सा, फैंस को था पहली झलक का इंतजार लेकिन...

सोशल मीडिया पर लोग जता रहे हैं नाराजगी

NORA FATEHI VIRAL DOUBLE MEANING SONG

नोरा फतेही के इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर नाराजगी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इस गाने ने तो अश्लीलता की सारी सीमा लांघ दीं, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आखिर इस तरह के गाने को आप फैमिली के साथ देखने की सोच भी कैसे सकते हो। एक और यूजर ने लिखा- ये गाना है या सॉफ्ट पार्न, आखिर हम किस दिशा में जा रहे हैं, ये बेहद शर्मनाक है। बता दें कि इस गाने को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। कई लोग इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं। इस गाने को लेकर मेकर्स को नोटिस भी भेजा जा चुका है।

 

यह भी पढ़ें- 'मुझे ये सुनकर शर्म...', 'चिकनी चमेली' गाने पर 14 साल बाद श्रेया घोषाल ने दिया बड़ा बयान, लिरिक्स को लेकर कह दिया कुछ ऐसा कि...

 

नोरा फतेही के इस गाने को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है, फिलहाल मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।