herzindagi
ar rahman trolling on social media

'नफरत में अंधे हो चुके हैं आप...' बॉलीवुड में 'कम्यूनल एंगल' पर AR Rahman का बयान बना विवाद की वजह, सोशल मीडिया पर हो रही है ट्रोलिंग

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के बॉलीवुड में ‘कम्यूनल एंगल’ से जुड़े बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के साथ ही कई सेलेब्स ने उनके बयान पर नाराजगी जताई है। जावेद अख्तर, शान और कंगना रनौत समेत कई हस्तियों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। वहीं, एआर रहमान ने अपने बयान पर सफाई देते हुए गलतफहमी की बात कही है।
Editorial
Updated:- 2026-01-18, 19:47 IST

भारत के जब लोकप्रिय और टॉप लिस्‍टेड सिंगर्स और म्‍यूजिक कंपोजर्स का नाम लिया जाता है, तब उस लिस्‍ट में एआर रहमान का नाम भी भी होता है। ऑस्‍कर विजेता संगीतकार एआर रहमान अपने एक बयान के कारण मुश्किलों में फंसे नजर आ रहे हैं। केवल सोशल मीडिया पर ही उन्‍हें ट्रोल नहीं किया जा रहा है बल्कि बॉलीवुड इंडस्‍ट्री भी उनके इस बयान से नाखुश नजर आ रही है। चलिए हम आपको इस विवाद के बारे में डीटेल में बताते हैं।

क्‍या है विवाद?

लोकप्रिय मीडिया हाउस बीबीसी को दिए एक इंटरव्‍यू में एआर रहमान से जब पूछा गया कि उन्‍हें बॉलीवुड में इतने वर्ष हो गए, मगर उन्‍हें काम कभी उस हिसाब से नहीं मिला,जैसे अन्‍य सिंगर्स को दिया गया। इसका कारण एआर रहमान ने पावर शिफ्ट और कम्‍युनल बताया। जिसका साफ अर्थ है कि एआर रहमान ने बॉलीवुड में ज्‍यादा काम न मिलने को धर्म सो जोड़ दिया है, जिसकी जमकर आलोचना की जा रही है।

आप को बता दें कि मां तुझे सलाम और बंदे मातरम जैसे गानों के संगीतकार रह चुके एआर रहमान को न केवल सोशल मीडिया पर आम जनता के द्वारा ट्रोल किया जा रहा है, बल्कि कुछ सेलिब्रिटीज भी खुल कर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

ar rehman

एआर रहमान के बयान पर बॉलीवुड का जवाब

एआर रहमान ने जो बयान दिया है, उसने न केवल संगीत प्रेमियों बल्कि संगीतकारों का भी दिल दुखा दिया है। गीतकार जावेद अख्‍तर कहते हैं, "मैं इतने सालों से इंडस्‍ट्री का हस्‍सा हूं, मैंने कभी यहां किसी को भी संप्रदायिकता के आधार पर काम मिलते और खोते नहीं देखा है। यहां केवल टैलेंट के आधार पर लोग आगे बढ़ते हैं।"

वहीं गायक शान ने कहा, " इंडस्‍ट्री में कई सुपरस्‍टार हैं, अलग-अलग धर्म से हैं और मैंने कभी नहीं देखा कि लोगों के मन में उनके लिए इज्‍जत या प्‍यार कम है। कला का कोई धर्म या जात नहीं होती है, यह हर तरह की सरहदों से भी परे होती है।"

एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने तो सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ी स्‍टोरी शेयर की है। अपनी पोस्‍ट में कंगना में एक पर्सनल इंसिडेंट का हवाला देते हुए लिखा, " बहुत ज्‍यादा पक्षपाती और हेटफुल इंसान हैं आप। मुझे आप पर तरस आता है।"

एआर रहमान की सफाई

अपने बयान पर सफाई देते हुए एआर रहमान ने कहा है कि उन्‍हें भारतीय होने पर गर्व है और किसी को भी दुख पहुंचाने के इरादे से उन्‍होंने कुछ भी नहीं कहा है। वही लिखते हैं, "भारत मेरा घर है। मेरी बात को गलत तरीके से समझा गया है। मेरा मकसद किसी भी दुख पहुंचाना नहीं था, उम्‍मीद है कि मेरी बात को समझा जाएगा।"

अब रहमान अपने बयान के माध्‍यम से लोगों को क्‍या बताना और समझाना चाहते हैं, यह कहना तो मुश्किल है, मगर यह सच है कि बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्‍ट्री है, जहां धर्म और जात को लेकर कभी भेदभाव नहीं देखा गया। यहां जिसने मेहनत की, उसे सफलता का स्‍वाद चखने को मिला। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक करें। इसे तरह और भी एंटरटेनमेंट से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।