
जहां एक तरफ बॉलीवुड में नेपोटिज्म की आग को बुझाने में सब लगे हुए हैं, वही दूसरी तरफ पुलकित सम्राट के एक बयान ने आग में घी का काम किया है। आगे की खबर पढ़ने के लिए
बॉलीवुड में नेपोटिज्म का विवाद वर्षों से चला आ रहा है। समय-समय पर इस विवाद को लेकर आग भड़कती रही है। एक बार फिर से एक्टर पुलकित सम्राट के बयान ने इस आग को भड़का दिया है। लोकप्रिय मीडिया हाउस फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में पुलकित ने कुछ ऐसा कह दिया है कि सोशल मीडिया पर लोगों ने उनपर सावाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
यह बात तो सभी को पता है कि 2 वर्ष पहले ही पुलकित और एक्ट्रेस कीर्ति खरबंदा ने शादी की थी। दोनों को ही बॉलीवुड का बहुत ही लविंग कपल माना जाता है। जाहिर है, शादी के बाद दोनों ही अपनी फैमिली प्लानिंग भी करेंगे। मगर फैमिली प्लानिंग से पहले ही एक्टर पुलकित ने यह तय कर लिया है कि उनके होने वाले बच्चों का भविष्य क्या होगा। इंटरव्यू के दौरान पुलकित ने कहा, " मैं और कीर्ति दोनों ही बी-टाउन से हैं और दोनों ही आउटसाइडर हैं, मगर हमारे बच्चों को कोई दिक्कत नहीं होगी, मैं तो उन्हें नेपो किड्स बनाउंगा।"
बेशक यह बात पुलकित ने हल्के माहोल में मजाक में बोली होगी, मगर अब लोग अटकलें लगाने लगे हैं और न केवल पुलकित को नोपोटिज्म पर किए गए कमेंट पर ट्रोल कर रहे हैं बल्कि लोग यह तक कह रहे हैं कि पुलकित कैसे तय कर सकते हैं कि उनके बच्चे भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से ही जुड़ना पसंद करेंगे।
यह भी पढ़ें- कौन हैं पुलकित सम्राट की पहली पत्नी श्वेता रोहिरा?
View this post on Instagram
बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्थापित एक्टर्स और एक्ट्रेसेस की बच्चे जब एंट्री लेते हैं तब उन्हें नेपो किड्स कहा जाता है और इस मुद्दे को सबसे पहले उठाया था एक्ट्रेस कंगना रनौत ने। समय-समय पर कई बार नेपोटिज्म के चलते आउटसाइडर एक्टर्स और एक्ट्रेसेस ने अपने अलग-अलग बयान दिए हैं और कई बार तो इंडस्ट्री में हुई कुछ घटनाओं के लिए भी नेपोटिज्म को ही दोषी माना गाया है। इसलिए इस शब्द को ही विवादित समझा जाता है। नेपोटिज्म के कारण बहुत सारे न्यूकमर एक्टर और एक्ट्रेसेस को ट्रोल भी किया जाता है, मगर यह बात भी तो सच है कि स्टार किड होने की जिम्मेदारी भी तो यह नेपो किड्स अपने कंधों पर लादकर लाते हैं।
यह भी पढ़ें- पुलकित-कृति के वेडिंग रिसेप्शन की खूबसूरत तस्वीरें आई सामने, कभी मस्ती-कभी डांस करता दिखा कपल

ऐसे में अगर पुलकित सोच रहे हैं कि वो अपने बच्चों को नेपो किड्स बनाएंगे, तो यह भी जान लें कि ट्रोलिंग के साथ-साथ उन्हें आपकी लेगेसी को आगे ले जाने की जिम्मेदारी भी उठानी होगी।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो लेख को शेयर और लाइक करें, इसी तरह और भी इंटरटेनमेंट आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।