
गोविंदा भले ही लंबे समय से फिल्मी परदे से दूर हैं, लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लंबे वक्त से गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटपट की खबरें सामने आ रही हैं। बीच में कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि दोनों अलग रह रहे हैं और जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इसके बाद गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात भी हेडलाइंस में आ गई। गोविंदा की पत्नी सुनीता अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर से उन्होंने गोविंदा और अपने रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला बयान किया है। उन्होंने गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयल को लेकर भी हिंट दिया है। इन आरोपों पर गोविंदा ने भी चुप्पी तोड़ी है। चलिए आपको बताते हैं कि सुनीता और गोविंदा ने क्या कहा है?

सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए गोविंदा के अफेयर की खबरों पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा-" मेरे बच्चे बड़े हो गए हैं...वो परेशान हो जाते हैं...तुम्हारी उम्र नहीं है ये सब करने की...आजकल की जो लड़कियां आती हैं न इंडस्ट्री में, उन्हें एक शुगर डैडी चाहिए, जो उनका खर्चा लगाए....उन्हें काम दिलाए, शक्ल बस दो कौड़ी की है लेकिन बनना हीरोइना है, तो उनसे तुम क्या उम्मीद करते हो?" इस इंटरव्यू में उन्होंने गोविंदा के बारे में बात करते हुए कहा- "तुम थोड़े बेवकूफ है...63 की उम्र हो गई है...तुम्हारे पास बीवी है सुंदर, दो बच्चे हैं, तुम्हें टीना की शादी करनी है...यश के करियर पर ध्यान देना है...इन बातों पर फोकस करो। इस उम्र में तुम ये सब नहीं कर सकते हो...जवानी में किया तो ठीक है...हम सब जवानी में गलती करते हैं, लेकिन इस उम्र में तुम ऐसा नहीं कर सकते।" उन्होंने ये भी साफ किया कि अगर ये खबरें सच होती हैं और उन्हें कोई पक्की जानकारी मिलती है, तो वो गोविंदा को कभी माफ नहीं करेंगी।
View this post on Instagram
गोविंदा ने भी हाल ही में एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। गोविंदा ने उनकी वाइफ सुनीता आहूजा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर चुप्पी चोड़ी है। उनके मुताबिक उनके खिलाफ साजिश की जा रही है और उनका परिवार भी साजिश का शिकार हुआ है। उन्होंने सीधे शब्दों में तो इस बात का जवाब नहीं दिया, लेकिन घुमा-फिराकर इन आरोपों के बारे में बात की। उन्होंने कहा- "ज्यादातर औरते गलत नहीं होती हैं...मेरी माता जी, मेरी सास या मेरे घर की कोई भी औरत हो, मैं कभी उनके खिलाफ नहीं जाता हूं...किसी को सोची-समझी साजिश में कई बार आपका परिवार आ जाता है...लोग डर जाते हैं, सब गोविंदा नहीं हैं।"
यह भी पढ़ें- Govinda ने तोड़ दी थी सुनीता से सगाई, करना चाहते थे इस एक्ट्रेस से शादी, लेकिन...
गोविंदा और सुनीता आहूजा लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। पिछले लंबे वक्त से जहां एक तरफ गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी तरफ गोविंदा और सुनीता के अलग होने की बातें भी हेडलाइंस में हैं। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।