Sat Mar 7, 2026 | Updated 08:53 AM IST
herzindagi
image

'इतना दीवाना हो गया था कि...', गोविंदा ने नीलम कोठारी संग रिश्ते को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा; 36 साल पहले इंटरव्‍यू में कुबूला था अफेयर

गोविंदा लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक वक्त पह गोविंदा का नाम एक्ट्रेस नीलम कोठारी के साथ भी जुड़ा था और दोनों के अफेयर की बातें लंबे समय तक हेडलाइंस में भीं। हाल ही में गोविंदा ने इस बारे में खुलकर बात की है।
Editorial
Updated:- 2026-03-06, 14:23 IST

90 के दशक के हिट एक्टर गोविंदा लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच अनबन और मनमुटाव की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। सुनीता ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और बच्चों को सपोर्ट करने के इल्जाम लगाए थे। इसके बाद गोविंदा ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में इन आरोपों के घुमा-फिराकर जवाब दिए थे। गोविंदा का नाम 90 के दशक में कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था। इनमें से एक नीलम कोठारी भी थीं, जिनके संग गोविंदा का रोमांस काफी चर्चा में रहा था। हाल ही में गोविंदा ने एक इंटरव्यू में नीलम और अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह नीलम से प्यार करते थे? तो उन्होंने क्या जवाब दिया और नीलम संग अफेयर की बात पर क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं।

गोविंदा ने नीलम संग रिश्ते पर कही ये बात

govinda neelam relationship news
गोविंदा ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में नीलम कोठारी संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है और कहा है कि वो एक वक्त पर नीलम के फैन थे और जब वो इंडस्ट्री में आए थे तो नीलम उन्हें बहुत पसंद थीं। एक्टर ने कहा कि नीलम उन्हें गुज़िया जैसी लगती थीं। यहां तक कि जब उन्हें नीलम के साथ काम करने का मौका मिला, वो उनकी हीरोइन बन गईं, तो उन्हें यकीन नहीं हुआ और उन्होंने खुद को खुशकिस्मत समझा। गोविंदा ने इस बातचीत में ये भी कहा कि जब उन्होंने नीलम को फिल्मों में देखा था, तो वो उनके इतने दीवाने हो गए थे कि उन्हें देखकर सीटी बजाया करते थे। गोविंदा ने सीधे शब्दों में उनके और नीलम के अफेयर को नहीं स्वीकारा, लेकिन इशारों-इशारों में ये बात मानी कि उनके दिल में नीलम के लिए फीलिंग्स थीं। उन्होंने ये भी कहा कि उस वक्त का रोमांस आज के समय से काफी अलग होता था, कलाकारों के बीच अट्रैक्शन होता था, लेकिन दिखावा नहीं होता था। बता दें कि बीते दिनों एक इंटरव्यू में नीलम ने गोविंदा संग किसी भी रोमांटिक रिश्ते की बात को सिरे से खारिज किया था और कहा था कि दोनों सिर्फ को-स्टार थे।

यह भी पढ़ें- 'आजकल की लड़कियों को शुगर डैडी...', गोविंदा के 'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर' पर पत्नी सुनीता ने तोड़ी चुप्पी; बच्चों को लेकर कही बड़ी बात

नीलम की वजह से गोविंदा ने तोड़ दी थी सुनीता संग सगाई

govinda neelam affair

गोविंदा ने भले ही आज उनके और नीलम के रिश्ते पर घुमा-फिराकर बात की, लेकिन एक वक्त पर उन्होंने खुलकर नीलम के लिए अपने प्यार को स्वीकार दिया था। उस वक्त फिल्मी गलियारों में उनका और नीलम का रिश्ता काफी चर्चा में था। कहा जा रहा था कि गोविंदा ने नीलम से शादी करने के लिए सुनीता से सगाई तोड़ दी थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि गोविंदा का परिवार नीलम और गोविंदा की शादी के खिलाफ था और वो एक्टर की शादी सुनीता से करना चाहते थे, इसलिए नीलम और गोविंदा की लव स्टोरी पूरी नहीं हो पाई। बता दें कि साल 1990 में 'स्टारडस्ट' को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने माना था कि वो नीलम से प्यार करते थे और उन्होंने सुनीता से सगाई तोड़ दी थी।


यह भी पढ़ें- 'अब जो ये प्यार हो रहा है....', पत्नी सुनीता के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर पहली बार गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, किसे बताया बचपन का प्यार?


गोविंदा पिछले लंबे वक्त से पत्नी सुनीता संग मनमुटाव और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों के बीच सुर्खियों में हैं और उनके रिश्ते से जुड़े नए-नए खुलासे फैंस को हैरान कर रहे हैं। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।