
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ दोनों को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए जा रहे हैं। जहां एक तरफ कहा जा रहा था कि गोविंदा के पास इन दिनों काम और पैसे दोनों नहीं हैं और इसलिए वो छोटे-मोटे इवेंट्स मे भी परफॉर्म करने को मजबूर हैं। वहीं उनकी पत्नी सुनीता लंबे समय से उन पर कई आरोप लगा रही हैं। उन्होंने गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर भी कई बार हिंट किया है और ये भी कहा है कि बुढ़ापे में ये सब अच्छा नहीं लगता है। इसके अलावा सुनीता ने ये भी कहा था कि गोविंदा ने न तो बेटे यश के करियर में मदद की और न ही उन्होंने टीना की शादी के बारे में सोचा। अब इन आरोपों पर गोविंदा ने चुप्पी तोड़ी है और सुनीता पर पलटवार किया है।

गोविंदा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुनीता के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के आरोपों पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने बातचीत में कहा- "ये आरोप कब नहीं लगे मुझ पर....जब शुरुआत में हीरोइनों को टच करने में भी मेरे हाथ कांपते थे और अब जो आरोप लगा रहा है, वो तो मेरे बचपन का प्यार है...खैर प्यार के मामले में मेरा कभी प्रॉपर नहीं चला, जवानी का प्यार भी मुझे छोड़ गया और अब जो प्यार हो रहा है, जो कि किसी के सोचने के मुताबिक बुढ़ापे का है, मैंने 4 सुपरस्टार्स और मिस यूनिवर्स के साथ काम किया है..कभी मैंने उनकी तरफ नहीं देखा, मेरी एक भी हीरोइन ऐसा नहीं ह सकती कि मैंने किसी के लिए अपशब्द कहा हो या उनके साथ गलत बर्ताव किया हो।"
#WATCH | Mumbai: On wife's allegations for not supporting son's career, Actor Govinda says, "... I left politics for my family as I did not want political life hamper my family life and have an adverse effect on my children... I asked Nadiadwala to guide my son, and he helped him… pic.twitter.com/37aA4dCRrQ
— ANI (@ANI) February 10, 2026
गोविंदा से जब पूछा गया कि इंडस्ट्री ने कई बड़े एक्टर ये कहा करते थे कि आपने शुरुआत में उनकी मदद की, लेकिन सुनीता कह रही हैं कि उन्होंने अपने बच्चों की मदद नहीं की। इस पर रिएक्ट करते हुए गोविंदा ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों के लिए ही पॉलिटिक्स छोड़ी थी। उन्होंने ये भी कहा कि अगर उनके घर में ही लोग उनके बारे में ऐसा सोचेंगे, तो वो कहां जाएंगे। उन्होंने जिक्र किया कि उनके कहने पर साजिद नाडियाडवाला ने यश को अपना केबिन दे दिया था। गोविंदा ने ये भी कहा कि एक दिन यश उनसे बेहतर एक्टर बनेगा।
यह भी पढ़ें- गोविंदा-सुनीता आहूजा के रिश्ते की इस करीबी शख्स ने खोली पोल! क्या वाकई टूटने वाली है कपल की शादी?
गोविंदा लंबे वक्त से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में है और उनके और उनकी पत्नी सुनीता के बीच अनबन की खबरें काफी महीनों से हेडलाइंस में हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।