Sat Mar 28, 2026 | Updated 02:06 AM IST HZ Awards 2026
Malaika Arora Sorab Bedi relationship

मलाइका अरोड़ा ने सोराब बेदी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, वायरल वीडियो के बाद बोलीं-जब होना होगा तब...

Malaika Arora Sorab Bedi Dating News: 52 साल की उम्र में मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में रहती हैं और कथित तौर पर कई बार उनका नाम किसी न किसी के साथ जुड़ता रहा। हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो सोराब बेदी संग कोजी डांस करती नजर आ रही थीं। इसके बाद दोनों के लिंक-अप की अटकलें लगाई जाने लगीं। अब मलाइका ने खुद इन खबरों पर रिएक्ट किया है।
Editorial
Updated:- 2026-03-27, 15:10 IST

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। साल 2017 में उनका और अरबाज खान का तलाक हुआ था और उसके बाद कुछ समय तक वो अर्जुन कपूर संग रिलेशन में थीं, दोनों अक्सर साथ नजर आते थे और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते थे। हालांकि, रिलेशनशिप के कुछ साल बाद कपल के रास्ते अलग हो गए थे। इसके बाद मलाइका का नाम किसी न किसी के साथ जुड़ता रहा। कुछ वक्त पहले डायमंड व्यापारी हर्ष मेहता के साथ उनके लिंकअप की खबरें आईं और हाल ही में एक्ट्रेस का नाम सोराब बेदी के साथ जोड़ा जा रहा है। एक पार्टी के दौरान दोनों के कोजी डांस की वीडियो वायरल हुई थी और उसके बाद से इनकी डेटिंग की अटकलें लगाई जाने लगीं। अब फाइनली इन खबरों पर मलाइका ने खुद रिएक्ट किया है और सोराब बेदी संग अपने रिश्ते का पूरा सच बताया है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

सोराब बेदी संग डेटिंग की खबरों पर मलाइका अरोड़ा ने किया रिएक्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सोराब बेदी संग अपने रिश्ते की खबरों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने साफ शब्दों में डेटिंग की अफवाहों को खारिज किया और कहा, "ये सब सुनकर अब चिड़चिड़ापन महसूस होने लगा है, पहले मुझसे इससे फर्क पड़ता था, लेकिन अब नहीं पड़ता है। अब मैं और अरहान इसे मजाक में लेते हैं और खूब हंसते हैं।"

पार्टनर को लेकर मलाइका ने कही ये बात

मलाइका ने इस इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा कि अभी उन्हें पार्टनर की जरूरत नहीं, जब मिलना हो जाएगा, मिल जाएगा। वो जब भी रिलेशनशिप चुनती हैं, तो अपने हिसाब से और अपनी शर्तों पर चुनती हैं और ऐसे में वो जब भी किसी के साथ रिश्ते में आएंगी, अपनी शर्तों पर आएंगी। उन्होंने ये भी कहा कि ये सब चीजें प्लान नहीं की जा सकती हैं, अगर होना है, तो होकर रहेगा। फिलहाल मैं सेल्फ ग्रोथ पर ध्यान दे रही हूं। मुझे लगता है कि पार्टनर होना बहुत कमाल की चीज है, जब किसी को जिंदगी में आना होगा,तो वो जरूर आएगा।

यह भी पढ़ें- 'वो मेरे लिए जरूरी...', ब्रेकअप के 2 साल बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के बारे में कही ये बात; रिलेशनशिप के सवाल पर दिया जवाब

सोराब बेदी कौन हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sorab Bedi ♠️ (@sorabbedi)

सोराब बेदी एक मॉडल और कंटेट क्रिएटर हैं। वो MTV Splitsvilla X6 में नजर आए थे। मलाइका के एक रेस्टोरेंट की ओपनिंग में दोनों डांस करते नजर आए थे और इनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। सोराब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस पार्टी की कुछ फोटोज भी पोस्ट की थीं, जिसमें वो मलाइका के साथ नजर आ रहे थे। हालांकि, डेटिंग की अटकलों के बाद उन्होंने इन फोटोज को डिलीट कर दिया था और अफेयर की खबरों को भी सिरे से नकारा था।


यह भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा 19 साल छोटे बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट, कौन हैं हर्ष मेहता, जिनके संग एक्ट्रेस की रोमांटिक फोटो हुई वायरल?


मलाइका अरोड़ा की डेटिंग की खबरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। हालांकि, अर्जुन कपूर के बाद एक्ट्रेस ने किसी के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है और वो कई बार साफ शब्दों में कह चुकी हैं कि जब ऐसा कुछ होगा, वो जरूर इस बारे में खुलकर बात करेंगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Sorab Bedi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।