herzindagi
malaika arora arjun kapoor breakup

'वो मेरे लिए जरूरी...', ब्रेकअप के 2 साल बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के बारे में कही ये बात; रिलेशनशिप के सवाल पर दिया जवाब

Malaika Arora about Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता एक वक्त पर काफी चर्चा में रहा था और दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती थीं। आज दोनों के ब्रेकअप को दो साल हो चुके हैं और हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अर्जुन कपूर के बारे में कुछ ऐसा कहा, जो सुर्खियों में आ गया।  
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 18:57 IST

मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। कभी अपने लुक्स, कभी उम्र तो कभी रिलेशनशिप को लेकर मलाइका सुर्खियां बटोरती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक लिया था और इसके कुछ वक्त बाद उनका नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ने लगा। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने कुछ वक्त बाद अपने रिश्ते को एक तरह से ऑफिशियल भी कर दिया था और सोशल मीडिया पर इनकी रोमांटिक तस्वीरे, वेकेशन की फोटोज अक्सर वायरल होती रहती थीं और फिल्मी पार्टीज से लेकर अवॉर्ड फंक्शन तक दोनों साथ स्पॉट होते थे, लेकिन दो साल पहले दोनों के रास्ते अलग हो गए और कपल ने ब्रेकअप कर लिया। अब ब्रेकअप के 2 साल बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ उनके रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अर्जुन कपूर को उनकी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बताया। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है?

 मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को बताया अपनी जिंदगी का खास हिस्सा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में नम्रता जकारिया के शो में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने अर्जुन कपूर के बारे में बात करते हुए कहा-"सब चीजें चाहे जैसी भी रही हों, अर्जुन मेरी जिंदगी का एक खास हिस्सा रहे हैं। आमतौर पर मैं बीते हुए कल और फ्यूचर के बारे में ज्यादा बात नहीं करती। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इन सब चीजों के बारे में पहले ही बहुत कुछ लिखा गया है। मेरी पर्सनल लाइफ को बहुत उछाला गया है। मीडिया के लिए मेरी निजी जिंदगी एक फीडिंग ग्राउंड बन गई है, इसलिए मैं कुछ चीजों के बारे में बात नहीं करना चाहती हूं।" बता दें कि अर्जुन और मलाइका लगभग 6 साल तक रिलेशन में रहे थे और साल 2024 में दोनों अलग हो गए थे हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी इन दोनों ने एक-दूसरे के बारे में कभी कोई गलत स्टेटमेंट नहीं दिया। मलाइका के पिता के सुसाइड के वक्त भी अर्जुन उनके साथ खड़े नजर आए थे। जब मलाइका, अर्जुन के साथ रिश्ते में थीं, तो उन्हें अपने से छोटे शख्स को डेट करने के लिए भी काफी ट्रोल किया गया था।

यह भी पढ़ें- अर्जुन कपूर ने कंफर्म किया मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप! Singham Again के एक इवेंट के दौरान खुद को बताया सिंगल

क्या दोबारा रिलेशन में हैं मलाइका अरोड़ा?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)


कुछ वक्त पहले मलाइका को म्यूजिक कॉन्सर्ट और एयरपोर्ट पर एक शख्स से साथ देखा गा था। इस बारे में जब होस्ट ने उनसे सवाल किया, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा- "लोगों को बात करना पसंद है...मैं बेवजह इस तरह की बातों को तूल नहीं देना चाहती हूं। मैं जब भी बाहर निकली हूं, चाहे दोस्त के साथ, किसी शादीशुदा दोस्त के साथ, किसी फीमेल फ्रेंड या मैनेजर के साथ...मुझे हमेशा उस इंसान के साथ जोड़ दिया जाता है। अब हम इस पर हंसते हैं और मजाक करते हैं।"


यह भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा से सिर्फ 12 साल बड़े थे उनके पापा? सोशल मीडिया पर सरनेम को लेकर भी उठे सवाल

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े मुद्दों पर खुले शब्दों में बात करती नजर आती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।