बॉलीवुड में सेलेब्स के बीच पैचअप और ब्रेकअप की खबरें आना आम बात है। आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी की डेटिंग रूमर्स आती रहती हैं। वहीं, कई बार सेलेब्स के टूटते रिश्ते की खबरें फैंस को हैरान कर देती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ी हैं, जिन्हें फैंस बहुत प्यार देते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन्हीं में से एक हैं। दोनों पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से इनके ब्रेकअप की अफवाहें तूल पकड़ रही थीं। लेकिन, इन दोनों ने अपने अलग होने को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया था। कुछ वक्त पहले समय मलाइका के पापा की डेथ हुई, तो अर्जुन मुश्किल वक्त में उनका सहारा बनते नजर आए। इसके बाद फैंस को लगा कि अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। लेकिन, कल मुंबई में सिंघम अगेन के दीपोत्सव सेलिब्रेशन के दौरान, अर्जुन ने खुद को सिंगल कहकर मानो मलाइका संग अपना ब्रेकअप कंफर्म कर दिया है। चलिए, आपको बताते हैं पूरी खबर।
अर्जुन कपूर ने कंफर्म किया मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप
View this post on Instagram
कल मुंबई में 'सिंघम अगेन' की स्टार कास्ट दीपोत्सव सेलिब्रेशन में शामिल हुई। इस दौरान, फैंस मलाइका-मलाइका चिल्लाने लगे। कुछ फैंस पूछने लगे कि मलाइका कैसी हैं। इसके जवाब में अर्जुन ने कहा, "अभी सिंगल हूं...रिलैक्स करो..." इसके बाद, वहां मौजूद एक शख्स की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, "इन्होंने टॉल और हैंडसम बुला दिया तो लगा शादी की बात चल रही है..इसलिए बोला रिलैक्स करो...।"
अर्जुन-मलाइका ने लंबे वक्त तक किया है एक-दूसरे को डेट
View this post on Instagram
अरबाज खान से अलग होने के बाद, मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा। दोनों साल 2017 से रिलेशन में थे। फिल्मी पार्टीज, अवॉर्ड फंक्शन और भी कई जगहें दोनों अक्सर साथ स्पॉट होते थे। दोनों की वेकेशन्स की कुछ फोटोज भी खूब वायरल हुई थीं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते थे। पिछले साल से खबरें आ रही थीं कि दोनों अलग हो चुके हैं और अब अर्जुन के स्टेटमेंट के बाद, यह साफ हो गया है कि दोनों की राहे जुदा हो गई हैं।
यह भी पढ़ें-मलाइका अरोड़ा से सिर्फ 12 साल बड़े थे उनके पापा? सोशल मीडिया पर सरनेम को लेकर भी उठे सवालअपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं अर्जुन-मलाइका
View this post on Instagram
मलाइका अरोड़ा के पिता ने कुछ वक्त पहले सुसाइड कर लिया था। मुश्किल वक्त में अर्जुन कपूर और खान परिवार, मलाइका के साथ खड़ा नजर आया था। फिलहाल, मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं और अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म से ऑडियन्स को काफी उम्मीदें हैं और अर्जुन को इस रोल के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें- इन बड़ी फिल्मों के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रह चुके हैं Arjun Kapoor
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Pallav Paliwal
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों