herzindagi
image

'मैं कानूनी रास्ता अपनाऊंगी..., अपने खिलाफ फैली अफवाहों पर भड़कीं बिग बॉस 19 फेम मालती चहर, किसे दे डाली बड़ी धमकी?

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट मालती चहर ने अपने खिलाफ फैल रही अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दीपक चहक की बहन और बिग बॉस फेम मालती ने सोशल मीडिया पर कड़े शब्दों में उन लोगों को चेतावनी दी है, जो उनके माता-पिता से जुड़ी अफवाहें फैला रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-06, 15:49 IST

बिग बॉस 19 में मालती चहर ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी और शो में उनका सफर काफी चर्चा में रहा था। घर से बाहर आने के बाद भी उनके और अमाल के रिश्ते, प्रणित संग उनकी दोस्ती और उनकी फैमिली से जुड़ी कई बातें सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिन पहले मालती ने साफ किया था कि उन्होंने कभी भी अमाल मलिक को डेट नहीं किया है और उनका नाम अमाल संग जोड़ना बंद कर दिया जाए। अब बिग बॉस 19 फेम और दीपक चहर की बहन मालती चहर ने अपने माता-पिता से जुड़ी अफवाहों को लेकर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने सीधे शब्दों में इस तरह की खबरें फैलाने वालों को चेतावनी दी है। चलिए आपको बताते हैं कि मालती ने किन बातों पर रिएक्ट किया है और अपने स्टेटमेंट में क्या कुछ कहा है?

पेरेंट्स के बारे में गलत अफवाहें फैलाने पर फूटा मालती चहर का गुस्सा

malti chahar official statement about people dragging her parents into false narrative
मालती चहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया है और उन लोगों पर गुस्सा जाहिर किया है, जो उनके पेरेंट्स से जुड़ी गलत खबरें फैला रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "जबसे मेरा बिग बॉस का सफर शुरू हुआ है, मीडिया के लोग झूठी और सनसनी फैलाने वाली बातें कर रहे हैं, इन बनाई गई झूठी और गंदी कहानियों में मेरे परिवार को घसीटना पूरी तरह गलत है और ये मेरी फैमिली की इज्जत को खराब कर रहा है। मैंने अपने पेरेंट्स पर कभी भी मारपीट या टॉर्चर का आरोप नहीं लगाया है। ये दावे पूरी तरह से झूठे हैं। मेरी फैमिली के लिए मेरे प्यार और सम्मान से मैं कभी समझौता नहीं कर सकती हूं। ये क्लिकबेट जर्नलिस्म का सबसे घटिया रूप है। मैं चुप नहीं रहूंगी और इसके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगी।" मालती ने अपने बयान से साफ किया है कि वो इस तरह की किसी भी अफवाहों को हल्के में नहीं लेंगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने से पीछे नहीं हटेंगी।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: कौन हैं घर में कदम रखने वाली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चहर, आते ही तान्या मित्तल के बकलावा की खोली पोल; क्या इनकी एंट्री बदल देगी पूरा गेम?

मालती चहर ने अपने परिवार के बारे में कही थीं ये बातें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Malti Chahar (@maltichahar)

मालती चहर ने बिग बॉस 19 के घर में और इसके बाद दिए गए इंटरव्यूज में अपने परिवार को लेकर कई बातें कही थीं। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में भी कहा था कि उनका बचपन काफी डर, दबाव और परेशानी में बीता। उन्होंने ये भी बताया था कि उनके पिता उनके एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाने के खिलाफ थे और वो चाहते थे कि आईपीएस ऑफिसर बनें और उन्हें काफी बातों के लिए आजादी नहीं मिली। मालती बिग बॉस के घर में अपने बेबाक अंदाज की वजह से चर्चा में रही थीं।

 

यह भी पढ़ें- Bigg Bosss 19: क्या मालती चहर ने मारा तान्या मित्तल को थप्पड़? सीजन में पहली बार हुए ऐसा जबरदस्त घमासान, घरवाले भी रह गए हैरान

 

मालती चहर बिग बॉस 19 के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं हालांकि, फैंस को उन्हें और प्रणित मोरे को साथ देखने का इंतजार है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Malti Chahar

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।