herzindagi
image

कन्नड़ एक्ट्रेस Ramya कौन हैं? कुत्तों से कर डाली मर्दों की तुलना, सोशल मीडिया पर छिड़ी जबरदस्त बहस

कन्नड़ एक्ट्रेस और पूर्व सांसद राम्या ने आवारा कुत्तों के समर्थन में एक ऐसी टिप्पणी की है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। उन पर पुरुषों का अपमान करने के आरोप लग रहे हैं और वो फिलहाल विवादों में घिर गई हैं। राम्या उर्फ दिव्या स्पंदना कौन हैं और उनके किस बयान पर बवाल हो रहा है, चलिए आपको बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 17:52 IST

कन्नड़ एक्ट्रेस और पूर्व सांसद राम्या ने कुछ ऐसा कहा है, जिसे लेकर वो विवादों में आ गई हैं। उन्होंने आवारा कुत्तों से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सोशल मीडिया पर स्ट्रे डॉग्स के बचाव में एक स्टोरी पोस्ट की थी और इसे काफी लोग मर्दों का अपमान मान रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने घुमा-फिराकर मर्दों की तुलना कुत्तों से की है, जो कि बिल्कुल सही नहीं है। राम्या कौन हैं, उन्होंने क्या कहा है और क्यों सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है, चलिए आपको बताते हैं।

कन्नड़ एक्ट्रेस राम्या कौन हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ramya|Divya Spandana (@divyaspandana)

पूर्व सांसद और कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या स्पंदना (राम्या) आवारा कुत्तों पर दिए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उनके बयान को पुरुष विरोधी बताया जा रहा है और इसे लेकर उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। राम्या को कन्नड़ फिल्मों में गोल्डन गर्ल कहा जाता है। वो लंबे समय से कन्नड़, तमिल और तेलुगू फिल्मों में एक्टिंग कर रही हैं और कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर चुकी हैं। साल 2013 में वो एक राजनैतिक पार्टी से भी जुड़ी थीं, लेकिन अब वो राजनीति से दूर हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब राम्या किसी कॉन्ट्रोवर्सी में हैं। इससे पहले भी वो अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं जिया शंकर, जिनका नाम जुड़ रहा है यूट्यूबर अभिषेक संग? सगाई की खबरों के बीच जानें एक्ट्रेस की पूरी कहानी

राम्या का ये बयान बटोर रहा है सुर्खियां

ramya story about stray dogs

 

 


हाल ही में सुप्रीाम कोर्ट ने अपने एक आदेश में स्ट्रे डॉग्स को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि बच्चों और बड़ों को कुत्ते काट रहे हैं और ऐसे में पब्लिक प्लेस पर कुत्तों से सुरक्षा को लेकर सोचने की जरूरत है क्योंकि ये अनुमान लगा पाना पॉसिबल नहीं है कि कौन-सा कुत्ता काटेगा और कौन-सा नहीं। इस आदेश से जुड़ी एक पोस्ट को अपनी स्टोरी में शेयर करते हुए राम्या ने लिखा- एक आदमी का दिमाग पढ़ना भी संभव नहीं है...पता नहीं कौन रेप या हत्या करेगा..क्या इसका ये मतलब है कि सभी पुरुषों को जेल में डाल देना चाहिए। उनके इस कटाक्ष भरे बयान पर बहस छिड़ गई है। जहां कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने सटीक बात कही है। वहीं काफी लोग इसे पुरुषों के खिलाफ मान रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने पुरुषों की तुलना कुत्तों से की है, जो बेहद अपमानजनक है। उनकी स्टोरी का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर अपनी राय रख रहे हैं।

  

यह भी पढ़ें- इंटरनेट सेंसेशन Girija Oak कौन हैं? शाहरुख खान की इस फिल्म में आ चुकी हैं नजर, सोशल मीडिया पर नीली साड़ी में वायरल हो रही हैं तस्वीरें


राम्या के इस स्टेटमेंट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, वहीं काफी लोग इसे आपत्तिजनक बता रहे हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Ramya

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।